विज्ञापन

फ्यूचर की होली: 2050 में कैसे खेली जाएगी होली? AI की इमेज‍िनेशन कर देगी दंग, मार्स पर स्‍पेस होली से लेकर टेस्‍ट कैप्‍सूल तक, AI घुमा देगा स‍िर

2050 Digital Holi: क्या आपने कभी सोचा है कि 2050 में होली कैसे खेली जाएगी? चलिए आपको दिखाते हैं 2050 में खेली जाने वाली होली की एक झलक.

फ्यूचर की होली: 2050 में कैसे खेली जाएगी होली? AI की इमेज‍िनेशन कर देगी दंग, मार्स पर स्‍पेस होली से लेकर टेस्‍ट कैप्‍सूल तक, AI घुमा देगा स‍िर
Digital Holi 2025: आने वाले समय में कैसे खेली जाएगी होली.

Digital Holi: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और आपस से गिले-शिकवे भी भूल जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि होली सेलीब्रेशन आज के समय में कितना अलग है उस समय से जब आप बचपन में होली खेलते थे. पहले होली पर एक-दूसरे के घर मिलने जाया जाता था. लेकिन आज के डिजिकल ऐरा में ये सेलीब्रेशन वर्चुअली ज्यादा पसंद किया जा रहा है. लोग फोन पर एक-दूसरे को मैसेज भेजकर और कॉल पर होली विश कर देते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि 2050 में होली कैसी होगी. इस फ्यूचर होली के बारे में एक बार कल्पना कीजिए. चलिए आपको दिखाते हैं

1. डिजिटल गुलाल और AR चश्मा

2050 में होली केवल फिजिकल नहीं, बल्कि 'डिजिटल' भी होगी.

वर्चुअल रंग

लोग ऑगमेंटेड रियलिटी (Augmented Reality)(AR)चश्मे पहनकर एक-दूसरे पर वर्चुअल रंग फेंकेंगे. ये रंग हवा में चमकेंगे और नियॉन लाइट्स की तरह दिखेंगे, लेकिन इनको आपको साफ करने की जरूरत नहीं होगी. 

होलोग्राफिक होलिका

पर्यावरण को बचाने के लिए असली लकड़ी की जगह विशाल 3D होलोग्राम वाली आग जलाई जाएगी, जो बिल्कुल असली दिखेगी और वैसी ही गर्माहट भी देगी.

स्मार्ट कपड़े (Self-Cleaning Fabrics)

होली के जो रंग कपड़ों पर लग जाते हैं उनको निकालना बेहद मुश्किल होता है. लेकिन आने वाले समय में पक्के रंग का डर और कपड़े खराब होने का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. इस कपड़ों पर रंग लगेगा ही नहीं.

ये भी पढ़ें: पीरियड्स में न पैड की टेंशन न लीक होने का डर, एक्सपर्ट से जानें पीरियड्स में कैसे खेलें होली

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

नैनो-टेक फैब्रिक:

2050 के कपड़े ऐसे स्मार्ट मटेरियल से बने होंगे जो एक वॉयस कमांड (जैसे- Alexa, Clean my clothes) पर सारा रंग झाड़ देंगे. आप मिनटों में गंदे से बिल्कुल नए जैसे साफ हो जाएंगे.

3. ड्रोन और ऑटोमैटिक पिचकारी

आने वाले समय में छतों पर छिपकर गुब्बारे फेंकने की जरूरत नहीं होगी-

AI कलर ड्रोन्स: 

छोटे-छोटे ड्रोन्स आसमान में उड़ेंगे और आपके दोस्तों को ट्रैक करके उन पर ऑर्गेनिक रंगों की बौछार करेंगे.

स्मार्ट पिचकारी: 

ऐसी पिचकारियां होंगी जिनमें सेंसर लगे होंगे, जो केवल उन्हीं लोगों पर रंग डालेंगी जिन्होंने 'Holi Mode' ऑन किया हुआ है.

 4. स्पेस होली (Mars Colony)

अगर 2050 तक हम मंगल ग्रह (Mars) पर पहुँच गए, तो नजारा कुछ ऐसा होगा-

जीरो-ग्रैविटी होली: स्पेस स्टेशन के अंदर लोग हवा में तैरते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे. रंग की बूंदें हवा में बुलबुलों की तरह तैरेंगी, जिन्हें पकड़ना एक अलग ही रोमांच होगा.

5. भविष्य का खान-पान (Futuristic Gujiya)

फ्लेवर कैप्सूल्स:

गुजिया और ठंडाई का स्वाद अब छोटे एडिबल कैप्सूल्स में मिलेगा जो मुँह में जाते ही स्वाद का धमाका (Blast) करेंगे.

3D प्रिंटेड मिठाई:

आप अपनी पसंद का शेप और मिठास सेट करेंगे और मशीन तुरंत आपके लिए फ्रेश 3D प्रिंटेड' शुगर-फ्री मिठाई तैयार कर देगी.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com