विज्ञापन

अमिताभ की हीरोइन ने दिया होली मनाने का अनोखा सुझाव, पानी पूरी खाते हुए शेयर की तस्वीर, खूबसूरती और सादगी ने जीता दिल

Holi 2026: जीनत अमान ने लिखा, "आशा है कि आप सभी आज की छुट्टी का भरपूर आनंद ले रहे होंगे. यह पोस्ट होली की छुट्टी बिताने के तरीके के लिए सिर्फ एक सुझाव है. होली मनाने वाले सभी को होली की शुभकामनाएं." एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं.

अमिताभ की हीरोइन ने दिया होली मनाने का अनोखा सुझाव, पानी पूरी खाते हुए शेयर की तस्वीर, खूबसूरती और सादगी ने जीता दिल
Holi 2026 : अमिताभ की हीरोइन ने दिया होली मनाने का अनोखा सुझाव
नई दिल्ली:

Holi 2026 :  रंगों और गुलाल का त्योहार होली पूरे देश में शुरू हो चुका है. हर तरफ हंसी, मस्ती और उल्लास का माहौल है. लोग अपने प्रियजनों के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों की खुशबू हवा में घुल रही है. इसी बीच, अभिनेत्री और पूर्व मॉडल जीनत अमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बहुत खूबसूरत तस्वीर फैंस के साथ साझा की है.  फोटो में अभिनेत्री गुलाबी रंग की पारंपरिक भारतीय पोशाक और लुक साड़ी में पानी पूरी खाती नजर आ रही है.

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "आशा है कि आप सभी आज की छुट्टी का भरपूर आनंद ले रहे होंगे. यह पोस्ट होली की छुट्टी बिताने के तरीके के लिए सिर्फ एक सुझाव है. होली मनाने वाले सभी को होली की शुभकामनाएं." एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस कई मजेदार कमेंट करते हैं, जिसमें वो लिखते हैं, "होली की हार्दिक शुभकामनाएं! सुपर स्टार, सुपर गॉर्जियस, फैशन आइकन, स्टाइल दिवा, पवित्र आत्मा, विनम्र, दयालु, प्यारी इंसान, जीनत जी." इसी के साथ लोग एक्ट्रेस के इस लुक को पहचाने की कोशिश कर रहे कि ये किस मूवी का है.

जीनत अमान बॉलीवुड की एक ऐसी पॉपुलर अभिनेत्री है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, ग्लैमर, और मूवी में बिंदास भूमिकाओं से मॉडर्न एक्ट्रेस की छवि को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया. 'हरे रामा हरे कृष्णा' फेम जीनत अमान 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'डॉन' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है. अभिनेत्री आज भी लाखों दिलों पर राज करती है. लोग उनकी फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeenat Aman, Zeenat Aman Movie, Zeenat Aman Movies, Zeenat Aman News, Zeenat Aman Holi Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com