Holi Celebration Updates: आज पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा पर्व होली उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही शहरों और गांवों में रंगों की रौनक छाई रही. लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार का आनंद ले रहे हैं. कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकले और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.
इस मौके पर पीएम मोदी,अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सीएम योगी ने गोरखपुर में तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में होली का त्योहार मनाया.
सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिल रहा है, जो सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आए. बाजारों में रंग, पिचकारी और गुजिया की खरीदारी चरम पर रही. होली का यह पर्व देशभर में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, और आज भी लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को 'बुरा न मानो, होली है' कहते हुए गले मिल रहे हैं. कई राज्यों में प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल रंगों के उपयोग की अपील की गई है.
Holi Images Live Updates: जयपुर में ऐसे मनाई सीएम भजनलाल शर्मा ने होली
#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma celebrated #Holi2026 at the CM residence in Jaipur. pic.twitter.com/9DXVLdR5Lz
— ANI (@ANI) March 4, 2026
Holi Celebration Live: अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई में मनाया गया पारंपरिक ढंग से होली मिलन समारोह
सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी सांसद डिंपल यादव,पुत्री अदिति यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव सहित पूरा परिवार मंच पर देखा गया.होली के पावन अवसर पर पार्टी कार्यालय स्थित मंच पर पहुंचकर बहु डिंपल यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.मंच पर पहुंचकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने होली के अवसर पर आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. 
Holi Celebration Live: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव को होली के रंग लगाते पुलिस के जवान
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo celebrated #Holi2026 at his residence, in Raipur. pic.twitter.com/dUxeLgUyeZ
— ANI (@ANI) March 4, 2026
Holi Celebration Live:बिहार के नालंदा में कादो और कुर्ताफाड़ होली
नालंदा जिले में भी कीचड़ और कुर्ताफाड़ होली की धूम देखने को मिली, हालांकि इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. सभी लोगों ने आपसी भाईचारे और हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को कीचड़ लगाकर और कुर्ता फाड़कर होली की शुरुआत की.सुबह होते ही शहर की गलियों और सड़कों पर उत्साह का माहौल बन गया. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी कीचड़ से होली खेलते नजर आए.ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है.
Holi Celebration Live: AAP के लिए स्पेशल होली... केजरीवाल-सिसोदिया ने साथ मनाई होली
आज मनीष जी के घर पर पार्टी के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ “कट्टर ईमानदार” होली मनाई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 4, 2026
उनकी साज़िशों और झूठ के बीच भी आम आदमी पार्टी के रंग फीके नहीं पड़े हैं, क्योंकि हमारी ताकत है ईमानदारी और जनता का भरोसा।
सच और संघर्ष के रंगों के साथ ऐसी ही आगे बढ़ते रहेंगे। pic.twitter.com/qIUQbyIoda
Holi Celebration Live: देश की भलाई और उत्तराखंड के विकास पर होली के दिन सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘रंगों का यह त्योहार हर घर में खुशी, समृद्धि और आनंद लेकर आए. मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं.पूरे साल हम सब मिलकर समाज और देश की भलाई के लिए काम करें. यह त्योहार हमें इसी का संदेश देता है.
यह समय संकल्प लेने का भी है. राज्य को बने 25 साल हो चुके हैं. आने वाले 25 सालों में भी हम पूरे उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ें, ताकि हमारा राज्य हिंदुस्तान का सबसे अच्छा राज्य बन सके.
Holi Celebration Live Updates:होली के रंग में रंगे दिखे शिवराज सिंह चौहान, वीडियो देखिए
#WATCH | Madhya Pradesh: Union Minister Shivraj Singh Chouhan celebrates #Holi2026 at his residence in Bhopal. pic.twitter.com/Aw2YTc6NfM
— ANI (@ANI) March 4, 2026
Holi Celebration Live Updates:हवा में घुलेगा कट्टर ईमानदारी का रंग,मनीष सिसोदिया का किसपर निशाना?
होली के मौके पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने होली के मौके पर लिखा कि इस बार की होली के जश्न मेंसिर्फ लाल-पीला-हरा नहीं,कट्टर ईमानदारी का रंग भी हवा में घुलेगा क्योंकि कुछ रंग चेहरे सजाते हैं और कुछ इतिहास लिखते हैं.चेहरे का रंग शाम तक उतर जाता है, पर अपनी ईमानदारी का रंग आने वाली पीढ़ियों तक दिखाई देगा.आप सबको होली की सच्ची, सादी और थोड़ी सी बेबाक शुभकामनाएं.
Holi Celebration Live Updates: मथुरा में चप्पल मार होली खेलते लोगों का वीडियो वायरल
मथुरा में ‘चप्पल मार’ होली बच्छगांव में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है, यहां स्थानीय लोग पारंपरिक रस्मों और रंग-बिरंगे उत्सवों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.
VIDEO | Mathura: The unique ‘Chappal Maar’ Holi is being celebrated with great enthusiasm in Bachhgaon village, where locals take part in traditional festivities marked by playful rituals and vibrant colours.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cFNAJiW0Tv
Holi Wishes 2026 Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घर में ऐसे मनाया होली का त्योहार
VIDEO | Delhi: Union Minister Rajnath Singh celebrates Holi at his residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/oOJif4oTtn
Holi Celebration Live Updates: हरिद्वार में होली मनात योग गुरु बाबा रामदेव का वीडियो
VIDEO | Uttarakhand: Yoga guru Baba Ramdev celebrates Holi in Haridwar.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/z7krLIrPT6
Holi Celebration Live: गोरखपुर में होली मनाते सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज
VIDEO | Gorakhpur: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath celebrates Holi with devotees and saints at the Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/l3yFbZprEl
Holi Celebration Live: होली पर गिरिडीह में विशेष अलर्ट, 19 क्यूआरटी के साथ सैकड़ों जवान तैनात
सांप्रदायिक दृष्टिकोण से गिरिडीह संवेदनशील जिला है. ऐसे में पर्व त्यौहार पर प्रशासन को अलर्ट मोड रहना पड़ता है. पिछले साल भी होली के दिन ही यहां साम्प्रदायिक दंगा हुआ था. ऐसे में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले में 19 क्यूआरटी के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारी और सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है. हरेक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस महकमा की सबसे ज्यादा नजर सोशल मीडिया पर है.
Holi Celebration Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे, फूलों की होली खेलेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटाघर पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे.कुछ ही देर में सीएम घण्टाघर पहुंचेंगे. यहां पर वे फूल-अबीर-गुलाल की होली खेलेंगे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 82 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है.घंटाघर से 6 किमी लंबी शोभयात्रा निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पन्न होगी.नानाजी देशमुख ने इस परंपरा की शुरुआत की थी, 1944 में ये परम्परा शुरू हुई थी. रिपोर्ट- (अबरार अहमद)
Holi Celebration Live: होली पर सीएम योगी ने दी बधाई
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए.
Holi Celebration Live:उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा का पर्व... होली पर अमित शाह का पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।
PM Modi Holi Wishes: यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए...होली पर पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने होली के पावन अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं. रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए. हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है.
Holi Celebration Live:होली पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने होली के त्योहार पर अपने एक्स लिंक पर लिखा कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे. आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए.
Holi Celebration Live Updates: होली पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीयों सहित सबको होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया.
Prime Minister of Australia, Anthony Albanese (@AlboMP) posts: "Happy Holi!" pic.twitter.com/ThV3yPP1lE
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
Holi 2026 LIVE Updates: जवानों के बीच ऐसी मनी होली, उत्तराखंड का ये वीडियो देखिए
भारतीय सेना और जापान की ग्राउंड सेल्फ‑डिफेंस फोर्स (JGSDF) के जवानों ने कुछ ऐसी मनाई होली. देखिए वीडियो
VIDEO | Joint Military Exercise ‘Dharma Guardian’ between Indian Army and Japan Ground Self-Defence Force (JGSDF) celebrated at Foreign Training Node in Uttarakhand's Chaubatia.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/52iFT97Flz