- एक्टर आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है
- तुषार कपूर को भी इसी गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी दी गई थी
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कई बॉलीवुड सितारे हैं, पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ पर भी हमला हुआ था
तुषार कपूर के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को भी रंगदारी की धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है. ऑडियो मैसेज भेज उनसे मोटी रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. बता दें कि हालही में एक्टर तुषार कपूर को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी दी गई थी. उनको वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और एक्टर से करोड़ों रुपयों की मांग की. पुलिस इस ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान, उसी नाम वाले एक अपराधी के अपने रिकॉर्ड से कर रही है.मुंबई पुलिस उन लोगों या उस गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो ये संदेश भेज रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैला रहे हैं.
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस के नाम पर मांगी रंगदारी
हालांकि, पुलिस जांच और वॉयस टेस्ट में किसी जालसाज द्वारा गैंग का नाम इस्तेमाल किए जाने का शक जताया गया था. अब आयुष्मान खुराना से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. उनसे भी लॉरेंस गैंग के नाम से ये रंगदारी मांगी गई है. हालांकि अब तक लॉरेंस गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस जांच के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि ये किसी जालसाज का काम है या वाकई लॉरेंस गैंग ने ही उनको धमकी दी है.
तुषार कपूर से मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी
तुषार कपूर ने भी धमकी की शिकायत मुंबई मुंबई पुलिस ने की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी.साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की गई.पुलिस ने अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के असली ऑडियो सैंपल से धमकी भरे कॉल की आवाज का मिलान किया था. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ऑडियो सैंपल आपस में मैच नहीं हुए. इसलिए शुरुआती जांच में यह फर्जी होने का संदेह जताया गया था.
लॉरेंस के निशाने पर बॉलीवुड
बता दें कि बॉलीलुड के कई एक्टर इन दिनों ल़रेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. 18 अक्टूबर की शाम को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था. इस हमले में वह बाल-बाल बचे थे. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने ली थी. इसके बाद खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन.आमिर खान, सलमान खान, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह भी लॉरेंस गैंग के निशाने पर थे. बाद में तुषार कपूर से रंगदारी मांगी गई और अब आयुष्मान खुराना को भी रंगदारी मांगने वाला ऑडियो मैसेज भेजा गया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-बिश्नोई गैंग के नाम पर तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं