पंजाब पुलिस को नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ सबसे बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर देहाती पुलिस ने त्योहारी सीजन में चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन में पंजाब में पहली बार इजराइल की दो अत्याधुनिक 9MM 'UZI' सब-मशीन गन, दो हैंड ग्रेनेड, 5 पिस्तौल और 34 किलो हेरोइन बरामद की है. इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया.
विदेशी हैंडलर के इशारे पर हो रही थी डंपिंग
आईजी भुल्लर ने बताया कि सीमा पार बैठे देश विरोधी तत्व और यूरोप में बैठे नार्को हैंडलर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में थे. स्थानीय साथियों को हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जमा करने के निर्देश दिए गए थे.
इन हथियारों का इस्तेमाल भविष्य में बड़ी आतंकी वारदात, टारगेट किलिंग या गैंगवार के लिए होना था. लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने साजिश को नाकाम कर दिया.
In a major breakthrough, Amritsar Rural Police busts multiple illegal arms, explosives and drug trafficking networks, solves 3 firing incidents, apprehends 16 accused and recovers 5 illegal pistols, 2 sophisticated Uzi guns, 2 hand grenades, 34 Kg heroin and 26 live cartridges. Preliminary investigation reveals that the accused were allegedly in contact with foreign-based handlers who facilitated the supply of illegal weapons for further distribution among criminal elements. Separate FIRs have been registered at PS Gharinda, PS Beas, PS Mehta, PS Lopoke & PS Chatiwind, Amritsar. Further investigation is underway to establish backward and forward linkages and identify other individuals involved in the network. @PunjabPoliceInd remains committed to dismantling illegal arms and drug trafficking networks and ensuring a safer, drug-free Punjab.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 5, 2026
कहां-कहां से क्या मिला?
- घरविंडा (29 अक्टूबर): बलविंदर सिंह और 19 साल के नवसुमीत से 10 किलो हेरोइन बरामद. बलविंदर पर 2014 से NDPS के 8 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
- घरविंडा में दूसरी कार्रवाई: राज कुमार उर्फ संजू और करणदीप उर्फ करण से 1 किलो हेरोइन मिली.
- घरविंडा (3 नवंबर): गुरबख्श सिंह और बिक्रमजीत सिंह से 10 किलो 18 ग्राम हेरोइन जब्त.
- लोपोके: वांछित सुखमनप्रीत सिंह के ठिकाने से 13 किलो हेरोइन, 1 पिस्तौल और 2 मैगजीन बरामद.
- कोट खालसा (4 नवंबर): फल मंडी में काम करने वाले 3 युवकों से 2 इजराइली UZI गन और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद. ये युवक विदेशी हैंडलर के कहने पर हथियार छिपाने का काम कर रहे थे.
आईजी ने बताया कि UZI गन बेहद घातक और हाई फायर पावर वाला छोटा हथियार है, जिसका इस्तेमाल VIP सुरक्षा में भी होता है.
ब्यास, मेहता और छेहरटा के मर्डर भी सुलझे
पुलिस ने इस ऑपरेशन के साथ ही ब्यास में डबल मर्डर और अंधाधुंध फायरिंग, मेहता में जिम के बाहर गोलीबारी और हत्या, और छेहरटा में हत्या के मामलों को भी सुलझा लिया है. शूटरों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है.
घरविंडा, ब्यास, मेहता, लोपोके और छेहरटा थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं. आगे की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं