महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले से ‘निपटने'' को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले, सिंह की जगह मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे. सिंह का राज्य के होमगार्ड विभाग में तबादला कर दिया गया है. बुधवार दोपहर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाले देशमुख ने ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी. इससे पहले सिंह द्वारा सचिन वाजे प्रकरण से निपटने को लेकर मीडिया में चर्चाएं थीं.मुंबई में पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर यह बदलाव, पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद आया है.
Major decisions by Maharashtra Government:
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) March 17, 2021
Shri Hemant Nagrale appointed as the new CP of Mumbai City,
Additional charge of DGP Maharashtra State given to Shri Rajnish Seth,
Shri Sanjay Pandey will head the Maharashtra State Security Corporation and (1/2)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Shri Param Bir Singh has been given the responsibility of the Home Guards department. (2/2)
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) March 17, 2021
सचिन वाजे के मुद्दे पर NCP में नाराजगी! CM उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार
देशमुख ने ट्वीट किया, ''सरकार का बड़ा फैसला. श्री हेमंत नागराले मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे. रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.'' उन्होंने लिखा, ''संजय पांडे को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी दी गई है. परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.'' महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की सिलसिलेवार बैठकों के बाद लिया है. मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया के पास विस्फोटक से लदी SUV लावारिस हालत में पाए जाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले सप्ताह पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था.
सचिन वाजे के पास कैश गिनने की मशीन मिलना, दाल में कुछ काला जरूर है : बीजेपी
मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को इस मामले में कथित भूमिका के चलते 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था. वह हाल तक मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई से संबद्ध थे. ताजा घटनाक्रम सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बीच हुई बैठक के बाद देखने को मिला है. ऐसी खबरें है कि वाजे ने सिंह के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण की पटकथा तैयार की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं