मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param bir singh) के खिलाफ दाखिल महाराष्ट्र सरकार की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दी है. जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा कि आदेश में ऐसी कोई त्रुटि नहीं है जिस पर पुनर्विचार की आवश्यकता हो. बेंच ने कहा, ‘‘मौखिक सुनवाई की अनुमति के अनुरोध वाली अर्जी खारिज की जाती है. हमने समीक्षा याचिका और आपराधिक अपील के रिकॉर्ड पर गौर किया है और इसको लेकर आश्वस्त हैं कि जिस आदेश की समीक्षा का अनुरोध किया गया, उसमें कोई त्रुटि नहीं जिस पर पुनर्विचार करने की जरुरत हो. तदनुसार, समीक्षा याचिका खारिज की जाती है.''परमबीर के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौप दिया था जिसके खिलाफ तत्कालीन उद्धव सरकार ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी.
23 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि परमबीर सिंह के खिलाफ सभी पांच FIR की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वाारा की जाएगी. SC ने आदेश में कहा था, "यह महाराष्ट्र के पुलिस की वह छवि नहीं है जिसका सम्मान किया जाता है बल्कि शीर्ष स्तर पर एक परेशान करने वाला परिदृश्य है. हमारा मानना है कि कुछ अंतर सम्मलित प्रयास (Inter-concerted effort) किए जा रहे हैं जिसके लिए राज्य के बाहर एक एजेंसी द्वारा जांच करने की जरूरत है. हमारा मानना है कि राज्य को ही इस तरह की जांच की पेशकश करनी चाहिए थी." सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा था, ‘‘प्रथम दृष्टया हमारा विचार है कि कुछ मामलों में सीबीआई द्वारा जांच की आवश्यकता है. सच्चाई क्या है, किसकी गलती है, इस तरह का परिदृश्य कैसे बना, इसकी जरूर जांच होनी चाहिए. सीबीआई को इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.'' कोर्ट ने कहा कि वह आरोपों के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं कर रही है क्योंकि वह नहीं चाहती कि जांच किसी भी तरह से प्रभावित हो.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ सभी जांचों को सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई थी. दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा गया था कि वह नहीं चाहती कि सीबीआई केस की जांच करे.
* योगी सरकार में बगावत की आहट, दिल्ली दरबार में हाजिर होंगे असंतुष्ट मंत्री, क्या है नाराजगी की वजह?
* जनता ने तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने के लिए नहीं भेजा : संसद में हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला
* भारत में नए COVID-19 केसों में 32.3 फीसदी उछाल, पिछले 24 घंटे में 20,557 मामले
मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, विपक्ष ने महंगाई पर सरकार को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं