विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

मॉनसून के कारण कई राज्‍यों में भारी बारिश, आज भी कई जगहों के लिए अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

देश में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और आईएमडी ने आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

मॉनसून के कारण कई राज्‍यों में भारी बारिश, आज भी कई जगहों के लिए अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्‍ली :

देश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून (Monsoon 2025) के कारण कई स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज भी कई राज्‍यों के लिए ऐसा ही अनुमान जताया है. साथ ही आईएमडी का मानना है कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश हो सकती है. साथ ही देश के कई इलाकों में मॉनसून आगे बढ़ रहा है और इसके जल्‍द ही देश के अन्‍य स्‍थानों में भी छा जाने की उम्‍मीद की जा रही है. 

जानिए कहां जबरदस्‍त बारिश का अनुमान

  • ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में निम्‍न दबाव का क्षेत्र है. इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.  
  • 30 मई तक पूर्वोत्तर राज्‍यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से अत्‍यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.  
  • अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्‍ट्र और गोवा) में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.  
  • एक नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ आज से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज हवा के साथ बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. 
Latest and Breaking News on NDTV

इन राज्‍यों में आगे बढ़ा है मॉनसून 

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून देश के कुछ हिस्‍सों में और आगे बढ़ा है. महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्‍सों, कर्नाटक के शेष हिससों, तेलंगाना के अधिकांश अधिकांश हिस्‍सों,  आंध्र प्रदेश के शेष हिस्‍सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्‍सों में आगे बढ़ गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग के मुताबिक, आज आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं आज और कल तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आज केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना है  
  • केरल और माहे के साथ ही आज तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्‍थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जाया गया है. साथ ही आज कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिसके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का भी अनुमान है. 
  • आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, मराठवाडा में आंधी और बिजली के साथ कई जगह हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्‍थानों पर भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. साथ ही इन इलाकों के कुछ स्‍थानों पर अत्‍यधिक बारिश की भी संभावना जताई गई है. 
  • आज असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वहीं आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अत्‍यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.  
  • आज पूर्वी मध्‍य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवा चलने की संभावना है.  
  • विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में आज और कल भारी बारिश की संभावना है. 
  • 30 मई तक राजस्‍थान में, 29-31 मई के दौरान जम्मू-कश्‍मीर, 29 और 30 मई को पंजाब, 30 मई को हरियाणा और दिल्‍ली में 50-60 किमी  प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिसके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का भी अनुमान है. 
  • 28 मई से 1 जून के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है.
  • 30 मई तक राजस्‍थान में अलग-अलग जगह पर धूल भरी आंधी चल सकती है. 
Latest and Breaking News on NDTV

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल 

भारी से बहुत भारी बारिश 

  • पश्चिमी मध्‍य प्रदेश 
  • मध्‍य महाराष्‍ट्र 
  • मराठवाड़ा 
  • विदर्भ 
  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल 
  • तटीय कर्नाटक 
  • दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक 
  • केरल और माहे 

भारी बारिश 

  • ओडिशा 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश 
  • उत्तराखंड 
  • कोंकण और गोवा 
  • छत्तीसगढ़ 

गरज और बिजली के साथ तेज हवा 
(70 से 90 किमी प्रति घंटा)

  • जम्‍मू 

गरज और बिजली के साथ तेज हवा 
(40 से 70 किमी प्रति घंटा)

  • मध्‍य प्रदेश 
  • विदर्भ 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • छत्तीसगढ़ 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश 
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 
  • गंगीय पश्चिम बंगाल 
  • बिहार 
  • झारखंड 
  • कोंकण और गोवा 
  • मध्‍य महाराष्‍ट्र 
  • मराठवाड़ा 
  • सौराष्‍ट्र और कच्‍छ 
  • दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत 

ओलावृष्टि 

  • जम्‍मू-कश्‍मीर 
  • पश्चिमी मध्‍य प्रदेश 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMD, Weather Update, Rain Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com