- मौसम विभाग ने ओडिशा के कटक, खुर्दा और संबलपुर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है
- इन जिलों में तेज हवा, बिजली कड़कने और भारी बारिश के साथ तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है
- यूपी, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मेघालय, ओडिशा और त्रिपुरा के कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने ओडिशा के 3 जिलों कटक, खुर्दा और संबलपुर में आज देर शाम करीब 7 बजे तक के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. बुधवार को जारी अपनी चेतावनी रिपोर्ट में भारत मौसम विभाग ने कहा कि इन इलाकों में तेज हवाओं (लगभग 60 किमी/घंटा) के साथ बिजली कड़कने/तूफान और भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से ज़्यादा) होने की बहुत ज्यादा संभावना है.
साथ ही, मौसम विभाग ने 7 राज्यों के चुने हुए ज़िलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
7 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आज़मगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़-उप्र, रामपुर, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, वाराणसी
बिहार: पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली
झारखंड: दुमका, गुडा, पाकुड़, साहेबगंज
आंध्र प्रदेश: अनाकापल्ली, विशाखापत्तनम
मेघालय: पूर्वी गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स
ओडिशा: अनुगुल, देवगढ़, ढेंकनाल, जाजापुर, झारसुगुड़ा, केंदुझार, कोरापुट, मल्कानगिरी, मयूरभंज, नयागढ़, पुरी, सुंदरगढ़
त्रिपुरा: खोवाई, पश्चिम त्रिपुरा

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें. पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें. सड़क और ट्रैफिक की स्थिति देखें, बाढ़ या जमीन धंसने (लैंडस्लाइड) वाले इलाकों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
कल भी बारिश का अलर्ट
साथ ही, भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 10 से 11 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 10 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा 10 से 11 सितम्बर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 10 से 13 तारीख के दौरान छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश में, 10 से 13 सितंबर के दौरान तेलंगाना में और 11 व 12 सितंबर, 2026 को मध्य प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं