भारत में अभी भी मिडिल क्लास आदमी के लिए बाइक बढ़िया ऑप्शन है. अच्छी बात है कि आप कम रेंज में भी बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक खरीद सकते हैं. अगर आपका बजट कम है तब भी आप अपने लिए बेहतरीन बाइक खरीद सकते हैं. अच्छी बात है कि इन बाइक की कीमत कम होने बाद भी माइलेज भी अच्छा देती है. इससे आप इसका इस्तेमाल डेली ट्रैवल के लिए कर सकते हैं.
दाम बढ़ने के बाद कई बाइक की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, कई बाइक अभी भी आपको आसानी से 55 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी. अगर आप भी कम कीमत में दमदार बाइक देख रहे हैं तो आइए आपको टॉप बाइक की लिस्ट बताते हैं.
Hero HF Deluxe
हीरो की ये बाइक बजट सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में से एक मानी जाती है. अच्छी बात है कि इसका मेंटेनेंस खर्च भी बेहद कम है. इसकी कीमत 58,668 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें आपको 97.2cc की इंजन कैपिसिटी मिल जाती है. कंपनी का दावा है कि ये 65 kmpl तक का माइलेज देती है. इसमें आपको साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, i3S टेक्नोलॉजी और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. इस वजह से ये डेली यूज में काफी बढ़िया बाइक है.

TVS Sport
TVS Sport की एक्स-शोरूम कीमत 65,714 रुपये से शुरू होती है. ये बाइक शानदार माइलेज और स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है. इसमें 109.7 cc का इंजन दिया गया है. इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 10 लीटर है और कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 80 kmpl तक है. यानी आप एक बार टैंक फुल करवा कर 800 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. इसके साथ आपको सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT), ET-Fi टेक्नोलॉजी मिल जाती है. इसका हल्का डिजाइन इसे ट्रैफिक और गांवों में चलाने लिए बेहद आसान बनाता है.
Hero Splendor Plus
Hero Splendor Plus की एक्स-शोरूम कीमत 77,123 रुपये से शुरू होती है. इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है. हीरो का दावा है कि ये बाइक 63 kmpl तक का माइलेज देती है. हल्की होने की वजह से आपको इसको आसानी से हैंडल कर सकते हैं. इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है. इसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Tata Nexon पर 75 हजार रुपये तक की बंपर छूट! पेट्रोल, CNG या डीजल.. जानें किस पर ज्यादा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं