विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2023

CM योगी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, सर्विस रिवॉल्वर साफ करते हुए चली गोली

पुलिस ने बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गलती से अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली लगने से मौत हो गई".

CM योगी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, सर्विस रिवॉल्वर साफ करते हुए चली गोली
गोली संदीप यादव के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
बाराबंकी:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई. इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गलती से अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली लगने से मौत हो गई". अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सिपाही संदीप यादव कल ड्यूटी पर लौटने वाले थे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा, "उन्हें कल ड्यूटी ज्वाइन करनी थी और मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने घर पर अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई. गोली संदीप यादव के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई." पुलिस ने कहा कि यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : मेडिकल इमरजेंसी की वजह से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट

ये भी पढ़ें : मार्च में ही तपती गर्मी से हो जाएंगे बेहाल, 40 डिग्री तक हो सकता है तापमान : मौसम विभाग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cop In Adityanath Security Detail Shoots Himself, Uttar Pradesh, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com