कोचीन से उड़ान भरकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से भोपाल डायवर्ट किया गया. एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "कोचीन से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2407 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण भोपाल की ओर मोड़ दिया गया है. हमें अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है." भोपाल हवाईअड्डे ने एक बयान में कहा, भोपाल में उतरने के बाद, हवाईअड्डे की टीम ने बिना एक सेकंड बर्बाद किए, तुरंत यात्री को उतार दिया और नजदीकी अस्पताल में सुरक्षित भेजा गया.
इससे पहले दिन में, कालीकट से दम्माम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को उड़ान भरने के दौरान जमीन से टकरा जाने के बाद तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई और विमान सुरक्षित उतर गया. अधिकारियों के अनुसार, कोझिकोड-दम्माम मार्ग पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 385 कोझिकोड हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय संदिग्ध टेल स्ट्राइक के कारण तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "विमान में 168 यात्री सवार थे और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विमान तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरा और यात्रियों को विमान से उतारा गया." बयान में कहा गया है, "हम यात्रियों को एक वैकल्पिक उड़ान से दम्माम भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं, जो आज दोपहर 3.30 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरने वाली है." इससे पहले 4 फरवरी को, अबू धाबी से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक इंजन में आग की लपटों का पता चलने के बाद वापस अबू धाबी हवाई अड्डे पर उतरी.
इसी तरह, 23 जनवरी को त्रिवेंद्रम से मस्कट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 45 मिनट बाद वापस उतरी. अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान प्रबंधन प्रणाली (एफएमएस) में तकनीकी खराबी आ गई. दिसंबर 2022 में दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक सांप मिला था. कालीकट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग बी-737 फ्लाइट ने निर्धारित समय के अनुसार उड़ान भरी और दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कर्मचारियों ने विमान में सांप होने की सूचना दी.
ये भी पढ़ें : नोएडा में पुलिसकर्मी फर्जी मुठभेड़ों में लगे हैं: अखिलेश यादव
ये भी पढ़ें : कश्मीर में ‘बाहुबल नीति' काम कर रही है लेकिन ‘भारत का विचार' खो रहा : पूर्व रॉ प्रमुख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं