विज्ञापन

फरीदाबाद में बंद रहेगा इंटरनेट, बुलडोजर एक्शन से पहले हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलने की आशंका को रोकने के लिए फैसला लिया गया है. ​घरों और कार्यालयों में लगने वाले ब्रॉडबैंड और लीज लाइन इंटरनेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

फरीदाबाद में बंद रहेगा इंटरनेट, बुलडोजर एक्शन से पहले हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश
आदेश के मुताबिक, कल रात 10 बजे तक नेट बंद रहेगा.

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के NIT ज़ोन में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. एनआईटी जोन में मोबाइल इंटरनेट सर्विस, बल्क SMS सर्विस और सभी डोंगल सर्विस को कुछ समय के लिए रोकने का आदेश दिया गया है. गृह विभाग ने कानून और शांति-व्यवस्था को देखते हुए फैसला लिया है. दरअसल, एनआईटी जोन में प्रशासन की ओर से बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी है. अफवाह की आशंका को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है. गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए किसी तरह की भड़काऊ सामग्री फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

NIT जोन के तय इलाके में आदेश प्रभावी

प्रशासन के अभियान के दौरान तनाव, उपद्रव और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की आशंका है. इसी के मद्देनजर आदेश जारी किया गया है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि इंटरनेट बंद का आदेश पूरे फरीदाबाद में लागू नहीं होगा. बल्कि, एनआईटी जोन के एक तय इलाके में सेवाएं बंद रहेगी. इसका असर सिर्फ 1 किलोमीटर के दायरे में ही रहेगा. 30 मई को देर रात 12:30 बजे से रात 10 तक ही आदेश प्रभावी रहेगा.  

गृह विभाग ने आदेश जारी.

गृह विभाग का आदेश.

क्या-क्या बंद रहेगा

  • सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2G, 3G, 4G, 5G)
  • SMS सेवाएं
  • बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज सुविधा को दायरे से बाहर रखा गया है. 
  • घरों-दफ्तरों में ब्रॉडबैंड और लीज लाइन इंटरनेट भी चालू रहेगी.

यह भी पढ़ेंः 'सचिवालय से मुन्ना बोल रहा हूं...', जब CM पद की शपथ लेते ही नीतीश ने किया था मां को फोन; उधर से मगही में मिला ये था निर्देश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com