विज्ञापन

दिल्ली NCR से नए हाईस्पीड एक्सप्रेसवे का ऐलान, 4 राज्यों को जोड़ेगा, 8 घंटे में माता वैष्णो देवी दरबार पहुंचेंगे

Delhi-Katra Expressway: देश को एक और हाई स्पीड एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. सरकार ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है. यह एक्सप्रेसवे यूपी के गंगा एक्सप्रेस से कितना लंबा और चौड़ा होगा ये अब तक सामने नहीं आया है.

दिल्ली NCR से नए हाईस्पीड एक्सप्रेसवे का ऐलान,  4 राज्यों को जोड़ेगा, 8 घंटे में माता वैष्णो देवी दरबार पहुंचेंगे
Delhi-Katra Expressway: देश में जल्द एक और एक्सप्रेसवे का काम शुरू होगा.
  • केंद्र सरकार ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल कर अधिसूचित किया है
  • यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा और ट्रैफिक जाम में राहत देगा
  • एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली से कटरा तक यात्रा का समय घटकर छह से आठ घंटे हो जाएगा

Delhi-Katra Expressway: देश को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए NI-5  एक्सप्रेसवे को अधिसूचित कर दिया है. डीपीआर तैयार करने के बाद इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू किया जाएगा. उत्तर भारत में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार का ये कदम अहम माना जा रहा है. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम से भी राहत दिलाएगा. यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा. एक्सप्रेसवे के इस प्रोजेक्ट  को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल कर लिया है. 2026 के आखिर तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से वैष्णो देवी जाने में लगेंगे सिर्फ 8 घंटे

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के बनने से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी. न सिर्फ यात्रा सुगम होगी बल्कि यात्रा का समय भी घट जाएगा. सरकार ने अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जारी नहीं की है लेकिन फिलहाल सड़क के रास्ते दिल्ली से कटड़ा तक जाने में करीब 15-17 घंटे लगते हैं. हाई-स्पीड दिल्ली-कटड़ा कॉरिडोर बनने के बाद ये सफर 6 से 8 घंटों में पूरा किया जा सकेगा. 

 NH-344 से शुरू होगा हाई स्पीड कॉरिडोर 

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होगा दिल्ली में रानी खेड़ा गांव के पास एनएच-344 M से और जुड़ेगा जसौर खेरी गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से. हरियाणा, पंजाब के कई शहरों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेसवे जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंचेगा. इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब ही नहीं जम्मू-कश्मीर के आर्थिव विकास की भी तस्वीर बदल देगा.

बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटक स्थलों को मिलेगी नई गति

इसके शुरू होने से किसानों और व्यवसाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. वह कम समय में दिल्ली से कटरा तक पहुंच पाएंगे. माल ढुलाई में भी आसानी होगी. इसके साथ ही माता वैष्णो देवी और उसके आस पास के क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों और अन्य पर्यटक स्थलों को नई गति मिलेगी. 
कम समय में श्रद्धालु अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

हरियाणा-पंजाब के इन शहरों को जोड़ेगा

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा के गोहाना, खरखौदा, कलायत, बुटाना,और बारटा से होकर गुजरेगा. पंजाब में यह करतारपुर, गुरदासपुर बाईपास, पाट्रान, मलेरकोटला, मुल्लांपुर दाखा, अहमदगढ़, भवानीगढ़,नूरमहल जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा और कटड़ा के पास NH-144 से जुड़ेगा. बता दें कि अभी को इस प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है. जल्द ही इसका डीपीआर बनाया जाएगा. उसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा.

ये भी पढ़ें-पूरब से पश्चिम को जोड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण शुरू, गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा, यूपी के 22 जिलों को तोहफा

ये भी पढ़ें-दिल्ली-नोएडा से 2 घंटे, तो आगरा से 1 घंटे में पहुंचेंगे अलीगढ़, इस नए एक्सप्रेसवे से बदलेगी वेस्ट यूपी की तस्वीर

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Katra Expressway, Delhi Katra High Speed Expressway, Mata Vaishno Devi, Haryana Punjab, Delhi Traffic Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com