हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई यानी कि आज होगी. 10 मई को मतदान हुआ था, जिसके बाद से सभी को बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार है. मतगणना सुबह 8:00 बजे से संबंधित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी. 11 बजे तक लगभग स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन से उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. चुनाव का रिजल्ट ही तय करेगा कि मेयर कौन बनेगा. मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुरूप संपन्न होगा. प्रत्येक चरण की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई, रविवार को मतदान हुआ था. इसके अलावा टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ था.
ये भी पढ़ें- Haryana: नगर निकाय चुनाव रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी मतगणना
Haryana Nikay Chunav Result LIVE:
सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचेंगी ईवीएम मशीनें
प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके अलावा अवांछित और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वोट काउंटिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिर्फ अधिकृत लगों को ही मतगणना केंद्रों पर जाने की अनुमति होगी.
अंबाला, पंचकूला समेत इन जगहों पर आज वोटों की गिनती
अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था. इन सभी जगहों पर आज वोटों की गिनती होनी है.
वोटों की गिनती से पहले बीजेपी में उत्साह
हरियाणा में वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी में उत्साह का माहौल है. चर्चा सिर्फ जीत-हार तक ही सीमत नहीं है बल्कि किस निकाय में पार्टी कितने वोटों के अंतर से जीतेगी इस पर भी नजर है.
निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं.
हरियाणा में 10 मई को हुआ था निकाय चुनाव
हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों समेत स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था.