वैसे तो हर दिन ही मां का होता है लेकिन फिर भी मांओं के लिए एक खास दिन है- मदर्स डे. हर साल मई के महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस दिन हर कोई अपनी मां को याद करता है. सोशल मीडिया पर मां को लेकर लिखता है या अपनी मां के साथ तस्वीर लगाता है.
मदर्स डे के दिन जहां सोशल मीडिया पर #mother'sday ट्रेंड होने लगता है. तो वहीं गूगल पर भी इसे लेकर सर्चिंग बढ़ जाती है.
इस साल मदर्स डे 10 मई को था और गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि इसे लेकर 8-9 मई से ही सर्चिंग होने लगी थी. 10 मई की सुबह-सुबह 8:30 बजे 'मदर्स डे' की सर्चिंग सबसे ज्यादा थी.
गूगल ट्रेंड्स पर किसी कीवर्ड या टॉपिक की सर्चिंग को 0 से 100 के स्कोर पर मापता है. 10 मई की सुबह 8:30 बजे मदर्स डे की सर्चिंग का स्कोर 100 पर था. यह दिखाता है कि सुबह-सुबह गूगल पर मदर्स डे को लेकर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी सर्चिंग कम होती गई.
मदर्स डे को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग नागालैंड में हुई, जहां इसका स्तर 100 पर था. इसके बाद हरियाणा (60), उत्तराखंड (57), अरुणाचल प्रदेश (56) और मणिपुर (53) में लोगों ने मदर्स डे के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया.

यह भी पढ़ेंः वोट, जीत और वायरल दिलचस्पी: Google Trends पर विजय और TVK का जलवा
दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा कैटरीना कैफ के पहले मदर्स डे के बारे में ढूंढा. गूगल पर 'katrina kaif first mother's day' सबसे ज्यादा सर्च किया कीवर्ड रहा.
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का यह पहला मदर्स डे था. पिछले साल नवंबर में वह मां बनी थीं. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जनवरी में अपने बेटे के नाम के बारे में बताया था. उनके बेटे का नाम विहान है. उनका बेटा अब 7 महीने का हो गया है.
कैटरीना कैफ के अलावा लोगों ने ईशा अंबानी की मदर्स डे ट्रेंड के बारे में भी सर्च किया. ईशा अंबानी का 'mom, mom, mom' मोमेंट इंटरनेट पर छाया रहा. मेट गाला में ईशा अंबानी का यह ट्रेंड वायरल हुआ था. यहां जब उनसे ज्वैलरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से लिए गए हैं. इस दौरान उन्होंने बार-बार 'mom, mom, mom' कहा.
इसके अलावा, लोगों ने गूगल पर मदर्स डे की विशेज के बारे में भी पूछा. गूगल पर 'happy mother's day in marathi', 'happy mother's day wishes for all moms', 'happy mother's day wishes', 'happy mother's day status', 'mother's day in different countries', और 'mother's day wishes in hindi' जैसे कीवर्ड्स की भी सर्चिंग रही.
यह भी पढ़ेंः गर्मी ने सताया तो गूगल याद आया... हीटवेव के खतरे हों या बचने के उपाय... Google से ही पूछ रहे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं