विज्ञापन

बंदूक- पिस्टल के साथ रीलबाजी करनी पड़ेगी भारी, हरियाणा DGP की इस चेतावनी के बाद हो सकती है जेल!

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों को चेतावनी दी है. पुलिस ने पिछले 100 दिनों में मेटा, यूट्यूब और एक्स से 6,000 से अधिक आपत्तिजनक यूआरएल हटाए हैं.

बंदूक- पिस्टल के साथ रीलबाजी करनी पड़ेगी भारी, हरियाणा DGP की इस चेतावनी के बाद हो सकती है जेल!
प्रतीकात्मक तस्वीर

Haryana News: हरियाणा में सोशल मीडिया के जरिए हथियार चमकाने और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ प्रदेश पुलिस ने 'डिजिटल स्ट्राइक' तेज कर दी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.  उन्होंने कहा कि  जो लोग सोशल मीडिया पर 'गन कल्चर' को बढ़ावा देंगे या समाज में अशांति फैलाने वाली सामग्री डालेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

100 दिनों में 6083 URL पर गिरी गाज

आज यानी शनिवार को सोशल मीडिया पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी से 10 अप्रैल के बीच कुल 6,083 6,083 आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री/वेबसाइटों को हटाया गया है जिसके तहत  4,278 सामग्री मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप) से, 1172 सामग्री यूट्यूब से, 372 एक्स से, 167 अन्य मंचों से, 53 टेलीग्राम से, 36 रेडिट से और पांच स्नैपचैट से हटाए गए.

जीरो टॉलरेंस नीति से होगा इलाज

डीजीपी सिंघल ने इन आंकड़ों को सांझा करते हुए ऐसी रील बनाने, पोस्ट करने वालों या हथियारों का महिमामंडन करने और सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसने वाले अकाउंट्स पर 'जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है. सिंघल ने कड़क लहजे में कहा कि ऐसी सामग्री न केवल हरियाणा और यहां के लोगों की छवि खराब करती है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाती है. इसलिए इस तरह की गतिविधियां को अब से बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

डीजीपी का पोस्च

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सख्त रुख

डीजीपी ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी  इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर हैं. उनका कहना है कि राज्य सरकार प्रदेश में सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए इस तरह की चीजें होना प्रदेश की छवि को खराब करती है. इसलिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही इन असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील

अजय सिंघल ने हरियाणा के लोगों को स्वभाव से शांतिप्रिय और मेहनती बताते हुए युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि अशांति पैदा करने के लिए.

यह भी पढ़ें; इजरायल-ईरान तनाव ने तोड़ी बोधगया में पर्यटन की कमर, विदेशी पर्यटकों ने मोड़ा मुंह, कारोड़ों का कारोबार हुआ ठप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Police News, DGP Ajay Singhal, Haryana Gun Culture, Social Media Guidelines Haryana, Nayab Singh Saini, Action Against Objectionable Content, Haryana Crime News, Facebook And Instagram Banned Content
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com