- हरियाणा के गोहाना में पीएम मोदी
- रैली में कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
- कहा- अब तो देश भी यह जान गया है कि...
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, ''मैं लोकसभा के चुनाव में आपका आशीर्वाद लेने यहां नहीं पहुंच पाया था. लेकिन आपने न गिला किया, न शिकवा किया. पूरी ताकत से हमारा साथ दिया. तब से मेरा मन था कि एक बार आपके सामने जाकर आपको नमन करूं. आज से सौभाग्य मुझे मिला है. जनता जर्नादन तो ईश्वर का रूप होती है, लेकिन जो जनता जर्नादन को ईश्वर न मानते हुए खुद को ही शहंशाह मानने लग जाते हैं, अहंकार में सातवे आसमान में पहुंच जाते हैं तो उनका वही हाल होता है जो हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव में करके दिखाया है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ''जिन्होंने हरियाणा की शांत, समर्थ और संकल्पशील बिरादरी में बंटवारे का जहर घोलने का प्रयास किया, उनको आपने सबक सिखा दिया. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, उसकी इच्छा ही सबसे ऊपर होती है. सोनीपत का मतलब ही है किसान, जवान और पहलवान. सोनीपत की इस त्रिशक्ति को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार ने भरपूर कोशिश की है. अगले पांच साल में इसी त्रिशक्ति के आधार पर हमने सशक्त हरियाणा, सशक्त भारत बनाने का फैसला किया है.''
उन्होंने कहा, ''आपको याद है ना क्या हुआ था 5 अगस्त को? 5 अगस्त को वो हुआ, जिसकी देश ने एक तरह से उम्मीद ही छोड़ दी थी. 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भारत का पूरा संविधान लागू हुआ. 70 साल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास में जो सबसे बड़ी रुकावट थी, वो हमने 5 हटा दी. 5 अगस्त से कांग्रेस और उनकी साथ मिलीभगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही. पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है.''
Assembly Election 2019: जब पीएम मोदी को भाषण रोककर करना पड़ा जनता का 'अभिवादन'
कांग्रेस को पेद दर्द की शिकायत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस को ऐसी बीमारी हुई है कि हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है. सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट का दर्द बढ़ जाता है. कोई बालाकोट का नाम लेता है तो कांग्रेस दर्द के मारे छटपटाने लगती है. अब तो देश भी यह जान गया है कि कांग्रेस को ये दर्द होता क्यों है? किसकी हमदर्दी किसके लिए है. आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं के कश्मीर पर जो बयान आए वो किसके काम आ रहे हैं, उसका लाभ कौन उठा रहा है, कहां-कहां उसका इस्तेमाल किया जा रहा है.''
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा, ''पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? ये किसके लिए है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा. कांग्रेस को हरियाणा के उन वीर सपूतों की भावनाओं से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सुरक्षा के लिए वहां डटे हुए हैं. कांग्रेस ने मोदी को जितना भला-बुरा कहना है, कहे, लेकिन भारत मां का तो गौरव करें. सीमाएं इतनी भी न लाघें कि जो देश का नुकसान हो. 370 को हटाने की सबसे बड़ी विरोधी रही कांग्रेस अब हरियाणा को संभालने के लिए कोशिश कर रही है.''
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: EVM का नया अर्थ बताया मनोहरलाल खट्टर ने - Every Vote for Modi
उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को हरियाणा की उन माताओं की, उन बेटियों की संवेदना का बिल्कुल ख्याल नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को, अपने सुहाग को, अपने पिता को मां भारती के लिए शहीद होते हुए देखा है. कांग्रेस को उन दलितों, पिछड़ों की संवेदनाओं की भी चिंता नहीं है, जिनको आजादी के सात दशक तक जम्मू-कश्मीर में उनके जायज अधिकार से वंचित रखा गया. कांग्रेस को ना तो भारत की एकता की चिंता है और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के दिए हुए संविधान की. जिनको मां भारती की चिंता नहीं है, जिन्हें माटी की चिंता नहीं है, उनकी चिंता हरियाणा कर सकता है क्या? इस चुनाव में ऐसे लोगों को चुन-चुक कर बाहर कर दीजिए. उन्हें कहिए कि अब बहुत हो गया.''
प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, ''कांग्रेस के कुशासन में ना तो जवान सुरक्षित था, ना हरियाणा के किसान और न ही खिलाड़ियों का हित. किसान के खेत पर इन्होंने भ्रष्टाचार की फसल उगाई और खेल में इन्होंने घोटालों की उपज काटी. 5 साल पहले भारत के खेलों से घोटाले-भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं, खेल की चर्चा ही नहीं होती थी. बीते 5 साल में खेल के मैदान से आ रही गौरव और सम्मान खबरें देश की युवा शक्ति को प्रेरणा दे रही है. पीएम किसान सम्मान निधि से हरियाणा के लाखों किसान परिवारों को सीधी आर्थिक मदद बैंक खाते में पहुंच रही है. इतना ही नहीं, जो छोटे और मझोले किसान परिवार हैं, जो खेतों में मजदूरी करते हैं, उनके लिए मासिक पेंशन योजना भी शुरू हो चुकी है''
पीएम ने कहा, ''हम भारत को आर्थिक शक्ति के साथ-साथ खेल के मैदान में भी आगे बढ़ाना चाहते हैं. युवाओं को उनका पूरा हक मिले इसके लिए हम पूरे प्रयास कर रहे हैं. अपने खिलाड़ियों को हम राजनीति और राष्ट्रनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बना रहे हैं.गन्नौर में रेल कोच फैक्ट्री के काम का शुभारंभ करने का मुझे अवसर मिला था. ये फैक्ट्री ऐसे समय में बनी जब देश में रेलवे का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है. आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन टैक पर उतारी जा रही है और भारत विदेशों को भी अब ट्रेन कोच निर्यात कर रहा है.''
उन्होंने कहा, ''मैं हरियाणा में जहां भी जाता हूं, एक बात विरोधियों के मुंह से भी अक्सर सुनता हूं. वो कहते हैं कि खर्ची और पर्ची के कांग्रेसी कल्चर हरियाणा से विदा हो चुका है. यही तो सुशासन है, यही तो लोकतंत्र है. भाजपा सरकार के बीते पांच वर्षों का कार्यकाल सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का रहा है. यही हरियाणा की भावना है, यही सोनीपथ की सोच है, और यही दीनबंधु सर छोटूराम का भी सपना था.''
महाराष्ट्र के अकोला में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं