- नर्मदापुरम की शिवानी जी एक सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुईं और उनके परिवार ने अंग दान का निर्णय लिया.
- शिवानी के लिवर और दोनों गुर्दे निकालकर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किए गए, जिससे तीन लोगों को नई जिंदगी मिली.
- PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में शिवानी और उनके परिवार के इस निस्वार्थ फैसले की प्रशंसा की.
अंगदान को लेकर आज भी देश में जागरुकता का अभाव है. मरे हुए परिजनों के अंगों का भी दान करने से लोग हिचकते हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी जी समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. वह एक हादसे में बुरी तरह जख्मी हुई थीं और ब्रेन डेड हो गई थीं. अंत में उनके परिजनों ने उनके अंगों के दान का फैसला लिया था और इस तरह जाते-जाते शिवानी 3 लोगों को नई जिंदगी दे गई थीं. PM मोदी ने शिवानी की अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में तारीफ की है. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग शिवानी जी से प्रेरणा ले सकते हैं. आइए जानते हैं, कौन थीं शिवानी..
परिवार ने एक प्रेरणादायक फैसला लिया : PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि शिवानी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था. लेकिन इस कठिन समय में भी परिवार ने एक प्रेरणादायक फैसला लिया. उन्होंने शिवानी के अंगदान का निर्णय लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवानी के परिवार के इस फैसले ने पूरे समाज और देश को एक बड़ा संदेश दिया है. मानवता की दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम किसी दूसरे परिवार की खुशियां लौटा सकता है और अनुसंधान के कार्यों में भी बड़ी मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिवानी जी एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थी | परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी, लेकिन इस कठिन समय मे भी उनके परिवार ने एक ऐसा निर्णय लिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं | यह फैसला था- शिवानी जी के अंग दान का | शिवानी जी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है: प्रधानमंत्री @narendramodi #MannKiBaat @PIBHindi @MIB_India
— DD News UP (@DDNewsUP) October 25, 2026
राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
शिवानी एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसके बाद एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रेन-डेड' घोषित कर दिया. गहरे दुख के बावजूद, उनके परिवार ने साहस और महानता दिखाते हुए उनके अंग दान करने का फैसला लिया. उनके लिवर और दोनों गुर्दों को सफलतापूर्वक निकालकर प्रत्यारोपित किया गया, जिससे तीन लोगों को नया जीवन मिला. उनके इस योगदान की सराहना भी की गई, क्योंकि इससे महत्वपूर्ण चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद मिली. शिवानी को राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी गई.
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी जी सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। इस कठिन समय में भी उनके परिवार ने अंगदान का प्रेरणादायी निर्णय लिया। मानवता के लिए ऐसा एक कदम किसी परिवार में खुशियाँ लौटा सकता है और शोध में भी बड़ी मदद कर सकता है। - पीएम श्री @narendramodi जी #MannKiBaat https://t.co/RDjl6WUoxY
— VD Sharma (@vdsharmabjp) October 25, 2026
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के खापा खुर्द गांव की रहने वाली शिवानी जी (जिन्हें बिलास तांती शर्मा के नाम से भी जाना जाता है) एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद मानवता की एक बड़ी मिसाल बन गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को 'मन की बात' के 139वें एपिसोड में, उनके और उनके परिवार के प्रेरणादायक निस्वार्थ भाव के लिए उन्हें सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें : 200 सीट हक है हमारा, कांग्रेस ने सपा से डील से पहले बढ़ा दिया दबाव; लगाए बैनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं