विज्ञापन

खेलते-खेलते बेहोश होकर गिर गई 14 साल की बच्ची, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

गुजरात के जामनगर में 14 साल की बच्ची अचानक बेहोश होकर गिर गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खेलते-खेलते बेहोश होकर गिर गई 14 साल की बच्ची, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Gujarat News: गुजरात में खेलते-खेलते 14 साल की बच्ची की मौत
NDTV.in

गुजरात के जामनगर में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 14 साल की खेलते-खेलते बेहोश होकर गिर गई. बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. माना जा रहा है कि बच्ची की मौत हार्ट अटैक से हुई.

खेलते-खेलते बेहोश होकर गिर गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, यह मामला जामनगर के चांदी बाजार इलाके का है. 14 साल की आनंदी मोदी राजकोट अपने मामा के घर छुट्टी मनाने गई थी. वह एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी. इसके बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. खेलते-खेलते वह अचानक बेहोश होकर गिर गई. परिवार ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. हालांकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया. 

पिछले महीने एक युवक को आया था हार्ट अटैक

जामनगर से ही पिछले महीने भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक युवक की हार्ट अटैक आ गया था और वो बेहोश होकर गिर पड़ा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था. युवक काम कर रहा था, सामान्य तरीके से चल-फिर रहा था. लेकिन इसी दौरान इसे बैचेनी महसूस हुई. वह कुछ देर के लिए असहज दिखा और फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com