विज्ञापन

गुजरात के मोरबी में तेज रफ्तार डंपर ने कार को रौंदा, 3 लोगों की मौत, 4 हुए घायल 

कार में सवार लोग एक युवक अस्पताल ले जा रहे थे, जो बाइक गिरने के बाद घायल हो गया था. इस दौरान हादसे में घायल को इलाज कराने जा रहे लोग खुद ही हादसे का शिकार हो गए.

गुजरात के मोरबी में तेज रफ्तार डंपर ने कार को रौंदा, 3 लोगों की मौत, 4 हुए घायल 

Gujarat Accident: गुजरात के मोरबी जिले में एक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. इनकी हालत गंभीर और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा हलवद के चराडवा के पास हुआ, जहां एक कार से डंपर टकरा गया था. इसमें सवार 7 लोग हताहत हुए हैं.

यह हादसा तब हुआ, जब मनसर के पास बाइक पर स्लिप होने वाले एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था. कार में घायल व्यक्ति समेत 7 लोग सवाल थे. अब हादसे में चार लोगों की जान जा चुकी है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

हादसा इतना भीषण था कि काफी दूर तक आवाज आई और कार के परखच्चे उड़ गए. दो बुलडोजर की मदद से बड़ी मुश्किल से एक युवक को कार से बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए मोरबी भेजा गया है. 

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morbi Accident, Dumper Collision, Gujarat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com