दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सरकार ने B&B योजना के तहत लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी है. अब दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग कोई नया लाइसेंस नहीं देगा. PM मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात के सूरत जाएंगे. वह गुजरात सरकार के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 4950.39 करोड़ रुपए की लागत वाले चार विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कर्नाटक की डीके सरकार में पोर्टफोलियो मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है. मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल के आईसीयू में हुई अग्निकांड में मृतकों की संख्या पहुंची 6 पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस में 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले किए गए हैं. नोएडा के सेक्टर 74 की एक सोसायटी में आग लग गई है. देखें पल-पल का अपडेट.
LIVE UPDATES...
विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले दो उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला
विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों पर कार्रवाई की गई है. विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले यवतमाल से कांग्रेस उम्मीदवार साहेबराव कांबले और चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
खोड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई नमाज, लोग बोले- एक लड़के के कारण सबका नाम खराब नहीं होना चाहिए
खोड़ा में प्रशासन की सख्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज पढ़ी गई. नमाज अदा करने के बाद कुछ लोगों ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई, पुलिस प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की हैं. एकदम शांति से सभी लोग आए और नमाज अदा की, हम ख़ुश हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था से हम ख़ुश हैं, सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. एक लड़के की वजह से सबका नाम ख़राब नहीं होना चाहिए.
सूर्या मर्डर केस के बाद खोड़ा में जुम्मे की नमाज पर तनाव की स्थिति, हजार जवानों की तैनाती
गाजियाबाद के खोड़ा में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट नजर आई. सूर्या मर्डर केस के बाद बढ़े तनाव के बीच आज जुम्मे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखे. डीसीपी धवल जायसवाल भी जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए. उन्होंने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1 हजार जवान तैनात किए गए. सीसीटीवी और ड्रोन से भी लगातार नजर बनाए हुए हैं. पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं. सभी पक्षों से बात हो चुकी है. हनुमान चालीसा पढ़ने पर बोले ऐसी कोई बात नहीं है. सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा लगाई गई है, जिससे शांति पूर्वक व्यवस्था कायम रहे.
बिहार: मुजफ्फरपुर अस्पताल आग मामले में तीन गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल आग मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
पटना: खान सर पर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज
मशहूर शिक्षक खान सर पर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज की गई है. गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस ने खान सर पर ये कार्रवाई की है. बता दें कि कुछ दिन पहले खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने शुरू में गोली चलने का भी दावा किया था लेकिन बाद में वो इससे मुकर गए थे.
यूपी मानवाधिकार आयोग में खाली पड़े पदों को भरने की मांग वाली जनहित याचिका SC से खारिज
उत्तरप्रदेश मानवाधिकार आयोग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी मांग हाईकोर्ट के सामने रखने को कहा है.जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही मामले की निगरानी कर रहा है, ऐसे में सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की क्या जरूरत थी.
यूपी: संभल में खंडेश्वर शिव मंदिर के पास अवैध मजार पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
यूपी के संभल में खंडेश्वर शिव मंदिर के पास बनी कथित अवैध मजार पर प्रशासन बुलडोजर को लेकर पहुंचा है. मौके पर तहसील प्रशासन के साथ अधिकारी और पुलिस बल भी पहुंच गया है. मजार के पुजारी का दावा है कि यह मजार करीब 400 से 500 साल पुरानी है. जल्द ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू की जाएगी.
महाराष्ट्र: 6 सीटों से उम्मीदवारों को हटाने के लिए दिए 150 करोड़-संजय राउत
संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने विधान परिषद की 6 सीटों से उम्मीदवारों को पीछे हटने के लिए 150 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है.
6 सीटों को निर्विरोध कराने के लिए 150 करोड़ का भारी लेन-देन-संजय राउत
महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि पुणे, संभाजीनगर और कोंकण जैसी विधान परिषद की 6 सीटों को निर्विरोध कराने के लिए 150 करोड़ का भारी लेन-देन हुआ है.
कर्नाटक: डीके शिवकुमार सरकार से वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव भी नाराज
डीके शिवकुमार मंत्रिमंडल में और भी कई आवाजें उठने लगी हैं. वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पार्टी हाई कमान से ये पूछा जाए कि मैं मंत्रिमंडल में क्यों नहीं हूं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनको मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है.
तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा
तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है. अन्नामलाई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है. अन्नामलाई बीते कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे. हाल ही में दिल्ली आकर उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी की थी.
केंद्रीय बैंक RBI ने रेपो रेट 5.25 बरकरार रखा
केंद्रीय बैंक RBI ने रेपो रेट 5.25 में कोई बदलाव नहीं किया है. 3 से 5 जून तक चली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद रेपो रेट बरकरार रखने का फैसला लिया है.
डीके शिवकुमार सरकार में मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार में मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने पद से इस्तीफा देते हुए इसके पीछे की बड़ी वजह बताई है. उन्होंने बताया कि डीके ने उनसे क्या वादा किया और क्या थमा दिया.
पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले पर आज सुनवाई होगी. समर वेकेशन बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के योगी सरकार के 25 मई के फैसले को चुनौती दी गई है. पंचायत चुनाव समय से न कराने जाने पर सवाल उठाए गए हैं. यूपी सरकार, डायरेक्टर पंचायती राज, डीएम, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, जिला पंचायती राज अधिकारी को पक्षकार सरकार बनाया गया है. याचिका कौशांबी के आशीष कुमार की ओर से दाखिल की गई है .
नोएडा के सेक्टर 74 की सोसायटी में लगी आग बुझी
नोएडा के सेक्टर 74 की सोसायटी में लगी आग बुझा ली गई है. अब कूलिंग प्रोसेस जारी है. अभी तक कही किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात यात्रा पर जाएंगे. वह सूरत से गुजरात सरकार के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 4950.39 करोड़ रुपए की लागत वाले चार विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.
मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस जय मिश्रा को तलाश रही
दिल्ली के मालवीय नगर के होटल अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस जय मिश्रा की तलाश में जुटी है.
बिहार के कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक
बिहार के छपरा के हेमनगर के एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी सामने आई है.
#WATCH | छपरा, बिहार: हेमनगर के एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने की घटना हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vaAqN2l0PA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन
हिमाचल प्रदेश के शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस पर नशा-विरोधी अभियान के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया.
#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर नशा-विरोधी अभियान के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/iPLZgMRDSG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
नोएडा के सेक्टर 74 में की IVY County सोसायटी में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 74 में की IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई.
#WATCH | नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 75 की आइवी काउंटी सोसाइटी में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/KPuBEb4NGB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026