Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण के अंतर्गत आज 1 दिसंबर को 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी जोर आजमाइश कर रही है. पीएम मोदी का गृह राज्य होने के कारण हर किसी की गुजरात के चुनाव परिणामों पर नजर जमी हुई है. राज्य में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं. पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के अंतर्गत आज होने वाली वोटिंग में पूर्व सीएम विजय रुपाणी, प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला और मनसुख भाई मंडाविया सहित कई प्रमुख नेता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल सूरत के बूथ नंबर 14 शिशुविहार प्राथमिक विद्यालय, रुपाला अमरेली, मांडविया भावनगर सीट के हनोल ग्राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारती बेन शियाल भावनगर के मेथला ग्राम, पूर्व सीएम विजयभाई रूपाणी राजकोट शहर के अनिल ज्ञान मंदिर और राज्य सरकार के मंत्री जीतू भाई वाघाणी भावनगर शहर के श्रीराम नगर में वोट डालेंगे. इसी क्रम में सांसद पूनम बेन माडम जामनगर सिटी के वार्ड नंबर चार, सांसद रमेश भाई धड़क राजकोट शहर के दास जीवन मंदिर, सांसद मोहन भाई कुंदरिया मोरबी की नीलकंठ स्कूल और पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष भरतभाई बोगरा राजकोट के कमडापुर ग्राम में वोट डालेंगे. गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष भाई सिंघवी सूरत के सेंट्रल स्कूल में वोट डालेंगे.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
गुरुवार शाम को पीएम मोदी करेंगे रोड शो
दूसरे चरण के अंतर्गत 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के तहत आज शाम पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शहर में 3 घंटे तक रोड शो करेंगे.पीएम मोदी का अहमदाबाद में यह रोड शो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. रोड शो नरोदा से शुरू होगा और 6:30 बजे गांधीनगर साउथ में खत्म होगा. पीएम मोदी का यह रोड शो करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं