विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट पर गुड न्यूज, रेलवे ने दी NOC, किसान चौक से सेक्टर 51 तक 5 मेट्रो स्टेशन, नमो भारत से होगी कनेक्ट

Greater Noida West Metro Route Map: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है. रेलवे की मंजूरी मिल चुकी है. नोएडा एयरपोर्ट से नमो भारत कॉरिडोर की सौगात भी शहर को मिलेगी.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट पर गुड न्यूज, रेलवे ने दी NOC, किसान चौक से सेक्टर 51 तक  5 मेट्रो स्टेशन, नमो भारत से होगी कनेक्ट
Greater Noida West Metro Route Map: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट को मंजूरी मिल चुकी है, इसमें पांच स्टेशन होंगे
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को डीएमआरसी के ब्लू लाइन मेट्रो से भी कनेक्ट किया जाएगा
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को भविष्य में नोएडा एयरपोर्ट मेट्रो रूट से भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है
नई दिल्ली:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का लंबा इंतजार अब दूर होने वाला है. रेलवे बोर्ड ने भी इस मेट्रो रूट के लिए अपनी हरी झंडी दिखा दी है. आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भी जल्द इसे मंजूरी दे सकता है. सार्वजनिक निवेश बोर्ड (PIB) भी इस पर जल्द बैठक कर इस पर मुहर लगा सकता है. नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन इस नए मेट्रो रूट के लिए औपचारिकताएं तेजी से पूरी करने में जुटे हैं. नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 किसान चौक तक जाएगा. पहले इसमें 11 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर प्रस्ताव लौटाने के बाद इसमें 5 स्टेशन रखे गए हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट 7.5 किलोमीटर का होगा. इसमें सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 122, 123 और सेक्टर 4 किसान चौक के पास स्टेशन बनाया जाएगा.  

नोएडा एयरपोर्ट का नमो भारत रूट

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का रूट नमो भारत कॉरिडोर के रैपिड रेल रूट से भविष्य में कनेक्ट होगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो यह मेट्रो लाइन गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत कॉरिडोर को जोड़ेगी. इस रूट से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवाजाही तेज और आसान होगी. नोएडा सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो का काम भी शुरू होने वाला है.

नोएडा से बुलेट ट्रेन भी गुजरेगी

दिल्ली के सराय काले खां से जो बुलेट ट्रेन का रूट प्रस्तावित है, वो नोएडा एयरपोर्ट से भी गुजरेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकेत दिया है. दिल्ली के बाद जेवर एयरपोर्ट, नोएडा में सेक्टर 98, ग्रेटर नोएडा में भी इसका स्टेशन होगा. 

ये भी पढ़ें - नोएडा एक्सटेंशन में कब तक शुरू होगी मेट्रो सर्विस? NDTV से बातचीत में सांसद महेश शर्मा ने बताया

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से कनेक्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को ब्लू लाइन से कनेक्ट किया जाएगा. इस नए रूट का सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से कनेक्ट जोड़ा जाएगा. ग्रेटर नोएडा की दिल्ली, नोएडा से मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार होगा.इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस, आनंद विहार, द्वारका जैसे इलाकों में जाने के लिए ऑटो या बस की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें - Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का बदला रूट, नोएडा एयरपोर्ट की नमो भारत ने डाला असर, अब सिर्फ पांच स्टेशन

किसान चौक (परथला खंजरपुर और विकास मार्ग) के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी. ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के सेकेंड फेज में ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 से नॉलेज पार्क 5 तक विस्तार हो सकता है. इसमें इकोटेक-12, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-10, सेक्टर-12 और आखिरी स्टेशन नॉलेज पार्क-5 प्रस्तावित हैं.
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West Metro Route, Greater Noida West Metro Update, Greater Noida News, Noida News, Namo Bharat Corridor In Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com