विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का बदला रूट, नोएडा एयरपोर्ट की नमो भारत ने डाला असर, अब सिर्फ पांच स्टेशन

Greater Noida West Metro Route Map: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो स्टेशन के रूट में बदलाव हो गया है. केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन को इसकी डीपीआर नए सिरे से तैयार हो रही है, ताकि नमो भारत के नोएडा एयरपोर्ट रूट से दोहराव न हो.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का बदला रूट, नोएडा एयरपोर्ट की नमो भारत ने डाला असर, अब सिर्फ पांच स्टेशन
Greater Noida West Metro Station
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट में मेट्रो स्टेशनों की संख्या ग्यारह से घटाकर पांच कर दी गई है
  • केंद्र ने नोएडा मेट्रो रेल निगम को नमो भारत ट्रेन के प्रस्ताव के बाद डीपीआर में बदलाव का निर्देश दिया
  • नए रूट में सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123, सेक्टर 4 के पास किसान चौक के करीब स्टेशन बनाए जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Greater Noida Metro News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव हुआ है, अब इस रूट पर मेट्रो स्टेशनों की संख्या 11 से घटाकर 5 कर दी गई है. ग्रेनो से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन रैपिड रेल चलाए जाने के प्रस्ताव के बाद इसकी डीपीआर में बदलाव का निर्देश केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो रेल निगम को दिया था. नोएडा मेट्रो को प्रशासन को उम्मीद है कि अब मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ पाएगी और लागत भी घटेगी.ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी 5.5 लाख से ज्यादा है और लंबे समय से बाशिंदों को मेट्रो का इंतजार है. इसको लेकर सांसद और विधायकों ने भी कई बार मांग उठाई है.अगर नई डीपीआर के साथ प्रोजेक्ट परवान चढ़ा तो जल्द ही खुशखबरी मिलेगी.

ग्रेटर नोएडा मेट्रो का रूट

ग्रेटर नोएडा मेट्रो का रूट अभी सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रास्ते नॉलेज 5 तक बनाया जाना था. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इस प्रस्ताव में 11 स्टेशनों के साथ डीपीआर को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा था. लेकिन इस दौरान गाजियाबाद, दिल्ली से मेरठ तक चल रही रैपिड रेल के साथ नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत यानी रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव आ गया. ऐसे में नमो भारत और नोएडा मेट्रो को समानांतर रूट पर चलाने पर सवाल उठे. लिहाजा इसके रूट में बदलाव नए सिरे से डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें -  Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ जैसे नमो भारत ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो, देखें स्टेशन लिस्ट

Greater Noida Metro

Greater Noida Metro

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो में कितने स्टेशन

सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर दोबारा बनाने का निर्देश दिया है. नए प्रस्तावित रूट के तहत सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक के नजदीक सेक्टर 4 में स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. ये रूट 7.5 किलोमीटर का है और इसमें 1050 करोड़ रुपये खर्च आने की बात है. 

नोएडा मेट्रो का नया रूट 

नोएडा ग्रेटर नोएडा में बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और ग्रेनो वेस्ट के डिपो से मल्टीलॉजिस्टिक्स हब बोड़ाकी तक मेट्रो चलाने का भी प्रस्ताव है. बोड़ाकी में रेलवे स्टेशन और कार्गो हब बनाने की तैयारी है. नोएडा के दोनों मेट्रो रूट को केंद्र से हरी झंडी मिल चुकी है. दोनों मेट्रो लाइन के टेंडर जाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. डिजाइन सर्वे पर भी काम हो रहा है.

नोएडा सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन

नोएडा एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से लेकर बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो का प्रस्ताव है. नोएडा एक्वा मेट्रो लाइन का कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट होगा.इस रूट में 2254 करोड़ रुपये के खर्च से 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसमें बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज मेट्रो स्टेशन हैं. 

ये भी पढ़ें - Delhi Metro: दिल्ली NCR को नए साल का तोहफा,मेट्रो के पांचवें फेज की 3 नई लाइनों को मिली मंजूरी 

ग्रेनो से बोड़ाकी तक मेट्रो लाइन

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन ग्रेनो डिपो मेट्रो स्टेशन से बोड़ाकी रूट तक ले जाया जाएगा. ये सिर्फ 2.5 किलोमीटर का मेट्रो रूट होगा और इस पर 416 करोड़ रुपये खर्च आएगा. इसमें बोड़ाकी और जुनपत गांव मेट्रो स्टेशन होंगे. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com