विज्ञापन

भारत की बेटी का वर्ल्ड बॉक्सिंग में धमाका! प्राची ने पक्का किया देश का पहला मेडल

Prachi Tokas, U-19 World Boxing Futures Cup: प्राची टोकस ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत का पहला पदक पक्का कर दिया.

भारत की बेटी का वर्ल्ड बॉक्सिंग में धमाका! प्राची ने पक्का किया देश का पहला मेडल
प्राची टोकस
Insta/Prachi Tokas

प्राची टोकस ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही अंडर-19 वर्ल्ड मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत का पहला पदक पक्का कर दिया. प्राची ने मंगलवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में समोआ की कीली पेरिस को हराया.

सेमीफाइनल में समीरा से होगा प्राची का सामना

एशियाई अंडर-19 चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता प्राची ने तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की. पेरिस ने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक में आयोजित अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में स्वर्ण पदक जीता था. प्राची का सामना अब सेमीफाइनल में रूस की समीरा इटोनिएवा से होगा.

इस बीच हर्षिका और लक्षु ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पदक पक्का करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया. हर्षिका ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की टियाना रेव को 4-0 से हराया जबकि लक्षु ने महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में तुर्किये की बुसे नूर याहान को 3-2 से शिकस्त दी. पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में ध्रुव को पोलैंड के एलेक्जेंडर सिकोर के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- जेवर के बेटे से DSP तक का सफर, कौन हैं गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार? बीमारी को मात देकर जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें-  130 साल में सिर्फ तीसरा खिलाड़ी! निषाद कुमार ने दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- IAS Suhas Yathiraj: कौन हैं सुहास यथिराज? आईएएस अफसर ने लगातार दूसरे पैरालंपिक मेडल के साथ रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com