ग्रेटर नोएडा:
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया. हुआ ये कि पर्यटकों से भरी एक बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि बस मथुरा-वृंदावन जा रही थी लेकिन जेवर के पास ही बस में आग लग गई. गनीमत रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली.
देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई. बस में आग लगने का वीडियो सामने आया है, जिसमें बस आगे से जलती हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास यात्री दिख रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Greater Noida, Jewar News, Tourist Bus Fire, Yamuna Expressway, Noida News