विज्ञापन

टीचर पत्नी को स्कूल से लेकर लौट रहा था सुप्रीम कोर्ट का वकील, ग्रेटर नोएडा में थार ने छीन ली जिंदगी

ग्रेटर नोएडा में थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी टीचर पत्नी निशी गंभीर घायल हैं और ICU में भर्ती हैं.

टीचर पत्नी को स्कूल से लेकर लौट रहा था सुप्रीम कोर्ट का वकील, ग्रेटर नोएडा में थार ने छीन ली जिंदगी
टीचर पत्नी को स्कूल से लेकर लौट रहे वकील पति की मौत (Photo: NDTV)
  • ग्रेटर नोएडा में एक थार ने वकील की जान ले ली.
  • मृतक अपनी टीचर पत्नी को लेकर स्कूल से घर वापस आ रहा था.
  • हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा में थार से जुड़े हादसे में नया अपडेट सामने आया है. घटना में जान गंवाने वाले नीरज कुमार की हाल ही में शादी हुई थी. नीरज और निशी की इसी साल 9 मार्च को शादी हुई थी. नीरज कुमार सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे और उनकी पत्नी निशी एक स्कूल टीचर हैं. मृतक की पत्नी निशी अभी नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्हें कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं और शरीर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से पैरालाइज्ड हो गया है. मृतक नीरज कोर्ट से घर जल्दी लौट आए थे. घर पर रहते हुए उन्हें अपनी पत्नी निशी का फोन आया, जिन्होंने बताया कि स्कूल की छुट्टी हो गई है और उनसे आकर ले जाने को कहा. निशी 'फर्स्ट स्टेप स्कूल' में टीचर हैं. जब वे दोनों वापस घर की तरफ लौट रहे थे, उसी वक्त हादसा हो गया.

घर आ रहे थे दंपति

सोमवार शाम को चिपियाना निवासी नीरज (40) अपनी के साथ स्कूटी पर जा रहे थे. इस दौरान वे अपनी पत्नी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान इटैड़ा के पास एक तेज रफ्तार थार आई और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दंपति स्कूटी से दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए.

हादसा के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी को भी चोट आई. वहीं, थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और एंबुलेंस भी बुलाई गई. पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनकी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती किया गया.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार थार का कहर! स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, शख्स की मौत- ड्राइवर फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Uttar Pradesh, Thar Accident, Death, Advocate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com