विज्ञापन

बेटियों के नाम की संपत्ति, पहले बड़े बेटे की मौत अब छोटे का परिवार खत्म: ग्रेटर नोएडा 5 मौत में बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. मृतक की भाभी ने सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस परिवार के बड़े बेटे की भी पहले ही मौत हो चुकी है.

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, महेश उनकी पत्नी ललिता और भाभी नीरज की तस्वीर.
NDTV
  • ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक परिवार के 5 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं.
  • मृतकों की पहचान महेश, उनकी पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों लड्डू, मिष्टी, और साक्षात के रूप में हुई है.
  • महेश की भाभी नीरज ने सास चंद्रवती पर परिवार के बीच संपत्ति विवाद के चलते पांचों की मौत का आरोप लगाया है.
ग्रेटर नोएडा:

शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे हर किसी को हैरान कर दिया. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. इसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं. कहा गया परिवार रात में मेला घूमने गया था. लौटकर आने के बाद नूडल्स खाया और सबकी मौत हो गई. इस मामले में जहर दिए जाने का शक जताया जा रहा है. मृतकों की पहचान 37 साल के महेश उनकी 35 साल की पत्नी ललिता, 11 साल के बेटे लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्टी और 3 साल की बेटी साक्षात शामिल है.

महेश की मां पर जताया जा रहा शक

महेश के परिवार में उसकी पत्नी और बेटा-बेटी के अलावा उनकी मां थी. महेश के परिवार हुई रहस्यमयी मौत के मामले में उसकी मां पर शक जताया जा रहा है. इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब बुलंदरशहर से महेश की भाभी नीरज घर आई. 

महेश उनकी पत्नी ललिता, बच्चे लड्डू, मिष्टी और साक्षात की फाइल फोटो.

महेश उनकी पत्नी ललिता, बच्चे लड्डू, मिष्टी और साक्षात की फाइल फोटो.
Photo Credit: NDTV

महेश की भाभी का बड़ा आरोप

नीरज बुलंदशहर के खुर्जा में रह रही थी. उसने कहा, मेरा पति पहले ही खत्म हो चुका था. मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया. वहीं उसने यह बताया कि मृतक मेरा देवर था, उसने हमेशा यही कहा कि भाभी तुम टाइम काट लो कुछ समय की बात है, ये गुजर जाएगी, तो हम फिर सब साथ रहेंगे. 

'सास सभी प्रॉपर्टी बेटियों में बांट रही थी'

नीरज ने बताया सास चन्द्रवती हमेशा प्रॉपर्टी अपनी बेटियों बांट रही थी. दिल्ली वाला मकान, अपनी बड़ी बेटी और रबुपुरा वाला मकान अपनी छोटी बेटी के नाम कर दिया था. उसने बताया कि मेरे देवर और देवरानी अच्छे थे. हम लोग सब साथ रहना चाह रहे थे, पर यह सास हम लोगों को एक साथ नहीं रहने दे रही थी. 

देवर के पूरे परिवार की मौत के बाद बुलंदशहर से आई नीरज ने सास पर गंभीर आरोप लगाए.

देवर के पूरे परिवार की मौत के बाद बुलंदशहर से आई नीरज ने सास पर गंभीर आरोप लगाए.
Photo Credit: NDTV

इतनी बड़ी घटना हुई, बेटियां क्यों नहीं आई?

नीरज ने कहा, इतनी बड़ी घटना हो गई दोनों बेटियों में से कोई भी यहां पर नहीं पहुंची. नीरज ने कहा कि जैसे मेरे ये लोग खत्म हुए हैं, उन लोगों को भी कठोर से कठोर सजा मिले. उसने दावा किया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. 

सास चंद्रवती पर नीरज ने लगाए 5 मौतों के आरोप

महेश की भाभी नीरज ने आगे कहा कि इस विवाद के चलते परिवार के लोग परेशान थे. यह पूरी घटना चंद्रवती द्वारा की गई है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस जांच के बाद ही पांचों की मौत की असल वजह साफ हो सकेगी. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या फूड प्वॉइजनिंग के कारण हुई मौत?

वहीं, खाद्य विभाग की शुरुआती जांच में फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताई गई है. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फूड प्वॉइजनिंग होने पर आमतौर पर उल्टी और दस्त जैसे लक्षण सामने आते हैं. ऐसे मामलों में कुछ घंटों के भीतर तबीयत बिगड़ सकती है. 

अधिकारियों का कहना है कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होने के कारण शुरुआती तौर पर फूड प्वॉइजनिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें - रात को नूडल्स खाकर सो गया परिवार, सुबह सबकी मौत; घर से 5 लोगों के शव मिले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Greater Noida Crime, Five Death, Greater Noida Police, Land Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com