विज्ञापन

आ गई 'धुरंधर' SUV, एक बार में चलेगी 1200KM, कीमत करीब 16 लाख रुपये से शुरू

चीनी कंपनी Chery के इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड iCar ने अपनी नई धांसू इलेक्ट्रिक SUV iCar V25 को लॉन्च कर दिया है. आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स बताते हैं.

आ गई 'धुरंधर' SUV, एक बार में चलेगी 1200KM, कीमत करीब 16 लाख रुपये से शुरू
iCar

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अब चीनी बाजार में Chery के सब-ब्रांड iCar (iCaur) ने बड़ा धमाका करते हुए नई iCar V25 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये ब्रांड की सुपरहिट V-सीरीज लाइन-अप का तीसरा सबसे नया मॉडल है. इसे पहली बार इसी साल जुलाई में रेगुलेटरी फाइलिंग्स के दौरान देखा गया था. कंपनी ने इस धांसू गाड़ी को चार अलग-अलग ट्रिम्स के ऑप्शन्स में पेश किया है. खास बात ये है कि कंपनी इसके लॉन्च पर एक लिमिटेड-टाइम ऑफर दे रही है. जिसके तहत इसकी कीमत 1,19,800 युआन से 1,49,800 युआन (लगभग 16 लाख रुपये) के बीच रखी गई है.

iCar V25: क्लासिक बॉक्सी डिजाइन और मस्कुलर साइज

दिखने के मामले में iCar V25 कंपनी के पुराने और बेहद पॉपुलर V23 मॉडल की ही जनरेशन को आगे बढ़ाती है. इसमें ब्रांड की सिग्नेचर 'बॉक्सी' डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडर गाड़ी का लुक देती है. गाड़ी के फ्रंट में बिल्कुल सीधा खड़ा A-पिलर और बाहर की तरफ उभरे हुए चौड़े मस्कुलर व्हील आर्च दिए गए हैं जो इसकी दमदार रोड प्रेजेंस को और जबरदस्त बनाते हैं.  ग्राहक इस कार को पर्ल व्हाइट, ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन और मैट ग्रे जैसे पांच कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं.

साइज की बात करें तो ये काफी बड़ी और खुली गाड़ी है. पीछे लगे स्टोरेज बॉक्स को मिलाकर इसकी लंबाई 4,636 mm, चौड़ाई 1,920 mm और ऊंचाई 1,855 mm रखी गई है. इसके साथ ही इसमें 2,820 mm का लंबा व्हीलबेस दिया गया है जो केबिन के अंदर काफी शानदार स्पेस देता है. खराब और पथरीले रास्तों पर आसानी से निकलने के लिए इसमें 197 mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, और ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें 30 डिग्री का अप्रोच एंगल और 28 डिग्री का डिपार्चर एंगल दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

iCar V25: साइड प्रोफाइल और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन

इस गाड़ी का साइड लुक भी काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है. कार में सेफ्टी और एरोडायनेमिक्स को बेहतर बनाने के लिए सेमी-हिडन मैकेनिकल डोर हैंडल्स दिए गए हैं. ये कार स्पोर्टी और मस्कुलर दिखने वाले बड़े 21-इंच के पहियों के साथ आती है जिसमें 265 mm के चौड़े टायर्स का इस्तेमाल किया गया है. इस गाड़ी की एक और बहुत बड़ी खासियत ये है कि इसके पिछले हिस्से में मिलने वाली D-पिलर की ब्लाइंड विंडो ट्रिम को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है. इसकी जगह ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा एसेसरीज जैसे कि गाड़ी के ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ी या बाहर सामान टांगने के लिए साइड स्टोरेज बॉक्सेस को आसानी से फिट करवा सकते हैं, जो इसे एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

iCar V25: 'लेगो' स्टाइल टेलगेट और छोटा बैकपैक

कार के पिछले हिस्से को भी काफी क्रिएटिव और मॉडर्न लुक दिया गया है. पीछे की तरफ Lego-style हाई-माउंटेड ब्रेक लाइट दिया गया है. इसके अलावा, रियर बंपर के पास क्रिएटिव लाइट बॉक्सेस लगाने के लिए एक अलग से डेडिकेटेड जगह छोड़ी गई है. इसका टेलगेट ऊपर खुलने के बजाय साइड में खुलता है. इस साइड-ओपनिंग टेलगेट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें स्टीपलेस पोजीशनिंग मिलती है, जिससे आप इस भारी डोर को हवा के झोंकों या ढलान पर भी किसी भी एंगल पर बिल्कुल स्थिर खड़ा रख सकते हैं. इसके अलावा, गाड़ी के पीछे की तरफ ही 22.7 लीटर की क्षमता वाला एक छोटा सा 'बैकपैक' स्टोरेज कंपार्टमेंट भी इंटीग्रेट किया गया है, जिसमें आप अपना छोटा-मोटा जरूरी सामान बेहद आसानी से रख सकते हैं.

iCar V25: परफॉर्मेंस और  रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो iCar V25 में 1.5T का एक्सटेंडेड-रेंज सिस्टम दिया गया है, जो 335 kW यानी लगभग 449 hp की मैक्सिमम पावर और 505 N·m का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इससे ये कार महज 5 सेकंड के अंदर ही 0 से 100 km/h की रफ्तार आसानी से पकड़ लेती है. इस गाड़ी में 33.67 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. एक फास्ट चार्जर की मदद से ये बैटरी महज 15 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज होने में कैपेबल है.

रेंज के मामले में ये कार आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी, जहां इसकी प्योर ईवी रेंज (CLTC) लगभग 210 किमी (~170 किमी WLTP) है, वहीं पेट्रोल इंजन और बैटरी को मिलाकर इसकी कंबाइंड रेंज पूरे 1,200 किमी (~972 किमी WLTP) से भी ज्यादा की बैठती है.

स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स के मामले में भी ये कार काफी आगे है. इसमें 'Super Falcon 700+' नाम का एडवांस इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है, जो Horizon Robotics Journey 6P चिप के दम पर काम करता है. ये सुपर-फास्ट चिप इस गाड़ी को 560 TOPS तक की  कंप्यूटिंग पावर देती है. जिससे ये कार सड़क पर आने वाले खतरों को पहले ही भांपकर ड्राइविंग को बेहद सुरक्षित और आसान बना देती है.

यह भी पढ़ें | माइलेज 27 किमी और कीमत 5.80 लाख से शुरू, सनरूफ, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट SUV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, SUV, New Car, ICAR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com