केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labor Day) के मौके पर श्रमिकों के योगदान को नमन किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार उनकी समृद्धि के साथ ही उनकी सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है.
मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है.
श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के करोड़ों श्रमिकों के दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत को नमन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) May 1, 2023
मोदी सरकार उनकी समृद्धि के साथ सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है, जिससे देश की श्रमशक्ति और मजबूत हो रही है।
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के करोड़ों श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को नमन करता हूं. मोदी सरकार उनकी समृद्धि के साथ सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है, जिससे देश की श्रमशक्ति और मजबूत हो रही है.'' केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रमिकों के त्याग व श्रम ने भारत को प्रगति व उत्कर्ष का आधार प्रदान किया है और देश उनके समर्पण के प्रति नतमस्तक है.
उन्होंने कहा, ‘‘श्रमेव जयते! अपने परिश्रम से देश के नवनिर्माण में जुटे समस्त श्रमिक भाई-बहनों को 'श्रम दिवस' के शुभ अवसर पर कोटिशः वंदन करता हूं. आपके त्याग व श्रम ने भारत को प्रगति व उत्कर्ष का आधार प्रदान किया है. राष्ट्र सदैव आपके समर्पण के प्रति नतमस्तक है. आप राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं.''
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के सभी श्रमजीवियों को मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई. देश की प्रगति में हमारे करोड़ो श्रमजीवियों का योगदान अहम है. अपनी मेहनत और लगन से हमारे श्रमिकों ने भारत को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं