केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया है. ये ऐप्स कथित रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे. इसके जरिए आतंकवादी समूह अपने समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ संवाद करते थे. इतना ही नहीं पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा था. सूत्रों ने ये जानकारी दी.
प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर (Crypviser), एनिग्मा (Enigma), सेफस्विस (Safeswiss), विकरमे (Wickrme), मीडियाफायर (Mediafire), ब्रियर (Briar), बीचैट (BChat), नंदबॉक्स (Nandbox), कॉनियन (Conion), आईएमओ (IMO), एलिमेंट (Element), सेकेंड लाइन (Second Line), जंगी (Zangi) और थ्रेमा (Threema) शामिल हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
केंद्र सरकार की ओर से ये कदम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद उठाया गया है. एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि "एजेंसियां द्वारा ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नज़र रख जा रही है. एक संचार को ट्रैक करते समय, एजेंसियों ने पाया कि कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं. ऐसे में हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था".
यह भी पढ़ें :
- "महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने अति उत्साह में प्रधानमंत्री के वाहन पर फोन फेंका": कर्नाटक पुलिस
- हमने नियमों का अनुपालन किया, BYJU's सबसे ज्यादा FDI लाने वाला स्टार्टअप : CEO
Video : अनुराग ठाकुर ने प्रकाश सिंह बादल को उनके पैतृक गांव में दी श्रद्धांजलि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं