Gold-Silver Price Update : पिछले हफ्ते गिरावट देखने के बाद सोने के दामों में तेजी दिख रही है. पिछले कारोबार में रुपये में गिरावट आने और वैश्विक बाजारों में शह मिलने से सोने-चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई. सोना फिलहाल 46,200 के लेवल के आसपास चल रहा है. वायदा कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है. वायदा कीमतें 47,000 के आसपास चल रही हैं, जो मेटल के रिकॉर्ड हाई 56,200 से लगभग 9,000 सस्ता है. मजबूत हाजिर मांग से से सोने-चांदी वायदा दोनों में ही उछाल आई है.
कल की क्लोजिंग में सोना 250 रुपए उछलकर 46,277 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी में 258 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज हुई और धातु 66,842 के स्तर पर बंद हुआ था.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 47,161
995- 46,972
916- 43,199
750- 35,371
585- 27,589
सिल्वर 999- 68,922
22kt और 24kt सोने के दाम
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,722, 8 ग्राम पर 37,776, 10 ग्राम पर 47,220 और 100 ग्राम पर 4,72,200 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,220 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,350 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,380 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,220 और 24 कैरेट सोना 47,220 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,280 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,980 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,350 और 24 कैरेट 48,380 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 67,600 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 67,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 73,100 रुपए प्रति किलो है.
हाजिर मांग से वायदा कीमतों में तेजी
स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 272 रुपये की तेजी के साथ 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 272 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 11,024 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
वहीं चांदी की वायदा कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गई. जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 292 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गया. इस वायदा अनुबंध में 10,194 लॉट के लिये सौदे किये गये.
(भाषा से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं