मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज संधू ने समाज से हिजाब सहित विभिन्न मुद्दों पर लड़कियों को निशाना बनाए जाने पर रोक लगाने की अपील की है. संधू ने कहा, 'वे जैसे चाहती हैं उन्हें जीने दें.' कर्नाटक उच्च न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने हाल में उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें शैक्षणिक संस्थानों की कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी गई थी. अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम में आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित पोशाक नियम का पालन किया जाना चाहिए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में एक पत्रकार ने संधू से हिजाब के मुद्दे पर उनके विचार पूछे. यह वीडियो यहां 17 मार्च को मिस यूनिवर्स-2021 की घर वापसी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
MP : यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ती छात्रा का VIDEO वायरल, जांच के दिए गए आदेश
इससे पहले कि संधू सवाल का जवाब देतीं, आयोजक ने हस्तक्षेप करते हुए पत्रकार को कोई भी राजनीतिक सवाल पूछने से परहेज करने के लिए कहा. आयोजक ने मीडिया को संधू की यात्रा, सफलता और प्रेरणास्रोत बनने के बारे में सवाल पूछने का सुझाव दिया.
पत्रकार ने जवाब दिया, 'हरनाज़ को यही बात कहने दीजिये.' इसके बाद संधू ने समाज में लड़कियों को निशाना बनाए जाने पर नाराजगी प्रकट की.
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से बताइए, आप हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाते हैं? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हैं. जैसे, हिजाब के मुद्दे पर लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्हें (लड़कियों को) उनकी मर्जी से जीने दीजिये, उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने दीजिये, उन्हें उड़ने दीजिये. उनके पंख मत काटिये. काटने ही हैं तो अपने पंख काटिये.''
इसके बाद संधू ने पत्रकार से उनकी यात्रा, उसके सामने आने वाली बाधाओं और इस साल की शुरुआत में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बारे में सवाल पूछने के लिए कहा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं