बिहार के भोजपुर जिले में चार दिन से लापता 12 साल के एक बच्चे का टुकड़ों में फेंका गया शव बरामद हुआ है. उसका शव उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत महतवनिया हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से मिला. मृत बच्चे का एक हाथ एक पैर एवं गर्दन कटा हुआ है. मृत बच्चे का एक पैर रविवार को गांव के ही काली मंदिर के पास से बरामद हुआ. शव को आवारा कुत्ते ने भी नोच डाला था. शव मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को परीक्षा दिलाने ले गया था. खिड़की से उसने बहन की तरफ एक चिट फेंकी. जो पास में बैठी एक लड़की को लग गई. उसने उसे लव लेटर समझा और भाइयों को बुला लिया. इसके बाद भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की निर्मम हत्या कर दी. शव के मिलने के बाद देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने किशोर के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के अनुसार मृत बालक पांचवी कक्षा का छात्र था.आरा के धरहरा स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ता था. इधर मृतक के पिता ने बताया कि वो बहन को परीक्षा दिलवाने के लिए गया था. खिड़की की तरफ से मृतक ने बहन को चिट–पुर्जा फेका. कागज का टुकड़ा किसी दुसरी लड़की के पास पहुंच गया. जिसके बाद उसने अपने भाई एवं उसके साथियों उसकी शिकायत कर उसकी जमकर पिटाई करवा दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसके बाद उक्त लड़कों द्वारा ही आरा शहर में लाकर निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था.
मृतक की बहन ने घर वालों को आकर पूरी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. परिवार वालों की तरफ से गायब होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गयी. 13 अक्टूबर से युवक लापता था बाद में शव बरामद किया गया. पूरे मामले पर पुलिस ने कहा है कि शव का डीएनए और फोरेंसिक जांच की जाएगी. घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
- 'साफ हवा में सांस लेने दें, पैसा मिठाई पर..' : दिल्ली में पटाखा बैन के खिलाफ BJP नेता की अर्जी पर जल्द सुनवाई से SC का इनकार
- खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया पाकिस्तान बोर्ड की 'वर्ल्ड कप' को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब
- ईरान में सत्ता-समर्थक गीत गाने से इंकार करने वाली स्कूली लड़की की मौत...सुरक्षा बलों ने की थी पिटाई
Video: बिहार के अस्पताल में कुप्रबंधन का वीडियो बनाने पर नर्सों ने युवकों को पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं