- NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरी पाकिस्तान के कारण ही बचे हुए हैं, भारत के इरादे ठीक नहीं हैं.
- फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जा को पुनः बहाल करने की जोरदार मांग की.
- उन्होंने लोगों को एकजुट होकर अपने पैरों पर खड़े होने और ईश्वर के दिखाए रास्ते पर चलने की सलाह दी.
नेशनल कॉफ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक विवादित बयान सामने आया है. फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीरी पाकिस्तान के कारण बचे हुए हैं. शनिवार को बारामूला में आयोजित एक सम्मेलन में फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जा को बहाल किए जाने की मांग पर आवाज बुलंद की. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "कश्मीरी सिर्फ इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहता है, वरना उनके प्रति भारत के इरादे ठीक नहीं हैं."
भाजपा नेता बोले- फारूक पर होना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर जम्म-कश्मीर के भाजपा नेता युद्धवीर शेट्टी ने कहा- फारूक अब्दुल्ला का यह बयान निंदनीय है. उन्होंने जिस प्रकार पाकिस्तान को कश्मीरियों का हिमायती बताया, देश के खिलाफ बयान दिया, उनके ऊपर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. फारूक अब्दुल्ला को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'जब तक अपने पैरों पर खड़े नहीं होते, सम्मान नहीं मिलेगा'
बारामुला में आयोजित सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा- "जब तक आप अपने पैरों पर खड़े नहीं होते, तब तक आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा, मेरी यह बात याद रखना. अगर आप अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने ईश्वर को याद करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें.
Baramulla, Jammu and Kashmir: National Conference President Farooq Abdullah says, "Until you stand on your own feet, you will never gain respect—remember this word of mine. If you want to stand on your own feet, then first remember your Almighty, walk on His path. That is the true power, there is no other power. Many came, many left. We have seen big stalwarts in politics who committed atrocities against us... Remember, you will not achieve anything until you stand united... In the rest of India, where there is a BJP government, do you see how their settlements are being demolished, their houses are being bulldozed, their shops are being demolished? Is anything hidden from you..."
— IANS (@ians_india) October 24, 2026
उन्होंने आगे कहा कि यही असली शक्ति है, इसके अलावा कोई और शक्ति नहीं है. बहुत से लोग आए और चले गए. हमने राजनीति में ऐसे बड़े-बड़े दिग्गजों को देखा है जिन्होंने हम पर जुल्म किए... याद रखें, जब तक आप एकजुट नहीं होंगे, तब तक आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे...
हमारे बच्चे किसी इतिहास को नहीं जानते: फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बच्चे किसी इतिहास को नहीं जानते. पूछिए कि हम कहां थे और यहां तक कैसे पहुंचे. आज हमारे बच्चे मोबाइल लेकर घूम रहे हैं लेकिन मां-बाप को पता नहीं कि वह क्या कर रहे हैं. जम्मू में NC, कांग्रेस और BJP जबकि कश्मीर में कितनी पार्टियां खड़ी की गईं? हर घर में पार्टी खड़ी की गई. बस पैसा आता है और वह अपना ईमान बेचने के लिए तैयार हैं."
भाजपा शासित राज्यों के बुलडोजर एक्शन पर भी बोले फारूक
फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि भारत के बाकी हिस्सों में जहां भाजपा की सरकार है, क्या आप देख रहे हैं कि कैसे लोगों की बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं, उनके घरों पर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं और उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं? क्या आपसे कुछ छिपा है..."
उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अपने अधिकारों की मांग करना देश के खिलाफ होना नहीं है.
यह भी पढ़ें - RSS नेता ने कहा- PAK से बातचीत होती रहे; फारूक अब्दुल्ला बोले- 'मैंने वकालत की थी तो मुझे आतंकी बोला गया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं