अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) G20 समिट (G20 Summit in India)में शिरकत करने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं. ये उनका पहला भारत दौरा है, जो 3 दिन का रहेगा. जो बाइडेन और यूएस डेलीगेशन दिल्ली के आईटीसी मौर्या (ITC Maurya Hotel) होटल में ठहरेंगे. ये होटल नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में चाणक्यपुरी में स्थित है. जो बाइडन लिए होटल में हाई-टेक सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है. इलाके की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
आईटीसी मौर्या होटल के बाहर पहले से ही पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही रोकी गई है. यूएस सीक्रेट सर्विस कमांडो कथित तौर पर आईटीसी मौर्या होटल के हॉलवे और सभी मंजिलों पर निगरानी रखेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
होटल का एक दिन का टैरिफ 8 लाख रुपये
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जिस होटल में ठहरते हैं वहां सभी कमरे की अच्छे से जांच होती है. कहीं कोई छिपा हुआ कैमरा ना हो, कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस ना हो, इस बात के विशेष ध्यान रखे जाते हैं. इस होटल में 411 कमरे और 26 सुइट्स हैं. इसका एक दिन का किराया 8 लाख रुपये है.
खिड़कियों पर बुलेट प्रूफ़ शील्ड
बाइडेन के पहुंचने के पहले ही पूरे होटल की सुरक्षा सिक्योरिटी फोर्सेज ने अपने कंट्रोल में ले लिया है. होटल के हर फ्लोर पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट मौजूद रहेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी और होटेल के फोन भी हटा दिए गए हैं. खिड़कियों पर बुलेट प्रूफ़ शील्ड लगा दी गई है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने आ जाने पर उनका अपना कुकिंग स्टाफ उनके लिए खाना बनाएगा.
अपनी कार द बीस्ट से सफर करेंगे बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी लिमोज़ीन कार में ही सफर करते हैं. इस कार को 'द बीस्ट' नाम से जाना जाता है. यह कार पूरी तरह बुलेटप्रूफ़ होती है. इसमें स्मोक स्क्रीन्स, टियर गैस, नाइट विज़न तकनीक, केमिकल अटैक से सुरक्षा और ग्रेनेड लॉन्चर जैसी सुविधाएं होती हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जहां भी जाते हैं, इस गाड़ी को भी ले जाया जाता है. बीस्ट के साथ ही 50 गाड़ियां भी बाइडेन के काफिले में होंगी.
बाइडन को परोसी जाएंगी ज्वार, बाजरा, रागी से बनी डिशेज
बता दें कि G20 ग्रुप में शामिल 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, 9 मेहमान देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति दो दिन के लिए दिल्ली में होंगे. ये पहला मौका है, जब इतने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री एक साथ भारत आ रहे हैं. मेहमानों के लिए एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर होटल में खाने-पीने तक हर जगह देसी टच दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत सभी नेताओं को खाने में मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी से बनी डिश परोसी जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं