राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस तंत्र (विक्षोभ) का असर आगामी 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश के रूप में देखने को मिलेगा तथा मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भाग एवं पूर्वी राजस्थान के उत्तरी भाग विशेष रूप से जयपुर, भरतपुर के आसपास के इलाकों में आंधी, मेघ गर्जन और तेज हवाओं चलेगी.
उन्होंने बताया कि इस तंत्र का असर 24 मई से 26 मई के बीच में सर्वाधिक रहने की प्रबल संभावना है. उन्होंने कहा कि 48 घंटों के बाद इस तंत्र के और तीव्र होने के साथ आंधी, बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों के बाद राज्य में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का प्रभाव रहेगा और इसकी वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है.
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भीलवाड़ा के सहाड़ा में 15 मिलीमीटर, झालावाड़ के झालरापाटन में आठ मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ के राशमी में पांच मिमी, झालावाड़ में पांच मिमी, गंगधार में तीन मिमी, बारां में तीन मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में दो मिमी, बकानी में दो मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को चूरू 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 45 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, बीकानेर 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.4 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अंता में 44.3 डिग्री, और अन्य प्रमुख शहरों में 44.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार रात का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.02 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें :
* हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने दस जिलों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'
* दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री के पार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
* देश के कई हिस्सों में हीट वेव के हालात, जल्द ही बारिश होने के भी आसार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं