हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23 और 24 मई को तेज हवाओं के साथ आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग ने राज्य के दस जिलों में इसके लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.
मौसम विभाग ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होगी.चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी है. साथ ही विभाग की तरफ से सलाह दी गई है कि वे फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करें.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
विभाग के मुताबिक, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.अगले चार से पांच दिनों तक औसत न्यूनतम तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है. विभाग के मुताबिक आदिवासी बहुल लाहौल तथा स्पीति जिले का केलांग रविवार की रात सबसे ठंडा रहा, और यहां का न्यूनतम तापमान रविवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं