गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Bishnoi Case) के भाई अनमोल विश्नोई और गैंगस्टर सचिन विश्नोई का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. चार आरोपियों को दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है. सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस के साजिशकर्ताओं में एक सचिन विश्नोई हत्या से करीब एक महीने पहले फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था. पासपोर्ट संगम विहार के पते पर बना था. देश के बाहर बैठकर अनमोल और सचिन ने सिद्धू की हत्या की साजिश गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर रची थी. सचिन फिलहाल दुबई में है और बिश्नोई का भाई यूरोप में है.
इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गों को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था. बदमाशों में दो हरियाणा, एक दिल्ली, एक राजस्थान और एक पंजाब का रहने वाला है. सभी बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए हथियारों और लग्जरी गाड़ियों की सप्लाई करते थे. आरोपी दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में ड्रग्स की सप्लाई भी करते थे. एसटीएफ का दावा है कि ये सभी बदमाश रंगदारी वसूलने का काम भी करते थे. एसपी सुमित कुमार ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में गिरफ्तार टीनू भिवानी का छोटा भाई चिराग और कार चोरी करने के आरोपी दिल्ली के मनोज बक्करवाला के अलावा राजस्थान के बाड़मेर निवासी प्रकाश, पिंजौर के अमित और जीरकपुर निवासी संजय को बहादुरगढ़ बाईपास से गिरफ्तार किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Exclusive: मूसेवाला हत्याकांड की पूरी कहानी, गैंगस्टर सचिन विश्नोई के फर्जी पासपोर्ट का खुलासा
पकड़े गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए लग्जरी गाड़ियां चोरी करते थे और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार करवाते थे. पुलिस पूछताछ में मनोज नाम के आरोपी ने बताया है कि चोरी की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उसके किराए के फ्लैट में खड़ी है, जिसके बारे में केवल वही जानता है. फिलहाल पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में लेने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है.
ये VIDEO भी देखें- 'जो विपक्ष के लोग मुफ्त में...' : झारखंड के देवघर में PM मोदी ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं