विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2023

पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक बीजेपी की कमान

नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं.

पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक बीजेपी की कमान
  • कर्नाटक बीजेपी में बड़ा बदलाव
  • येदियुरप्पा के बेटे को पार्टी की कमान
  • विजयेंद्र येदियुरप्पा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र येदियुरप्पा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया. विजयेंद्र की आश्चर्यजनक नियुक्ति लोगों पर दिग्गज लिंगायत नेता येदियुरप्पा के प्रभाव की पार्टी नेतृत्व की स्वीकार्यता को रेखांकित करती है.

नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं. मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के राज्य नेतृत्व में बदलाव होगा.

इस बात की प्रबल संभावना थी कि भाजपा अपनी राज्य इकाई का प्रमुख किसी लिंगायत नेता को बनाएगी लेकिन परिवारवाद के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए पार्टी ने पहली बार विधायक बने नेता को इस पद पर नियुक्त किया है. भाजपा अक्सर अन्य दलों पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधती रही है. लेकिन इस नियुक्ति ने येदियुरप्पा के राजनीतिक महत्व को उजागर कर दिया है कि चुनावी राजनीति से बाहर होने के बावजूद उनका प्रभाव कायम है. येदियुरप्पा के बड़े पुत्र बी वाई राघवेंद्र लोकसभा के सदस्य हैं.
ये भी पढ़ें:- 
हरियाणा सरकार में साझेदार BJP और JJP.. राजस्थान में हैं आमने-सामने, अगर त्रिशंकु विधानसभा के बने आसार तो...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka BJP, B S Yediyurappa, Vijayendra Yediyurappa, Nalin Kumar Kateel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com