विज्ञापन

कर्नाटक: ठेकेदार ने कहा- मुझसे मांगी 11 लाख की रिश्वत, बीजेपी विधायक और उनके दो असिस्टेंट ऐसे हुए गिरफ्तार

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने बीजेपी विधायक डॉ. चंद्रू लमानी और उनके दो असिस्टेंट को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

कर्नाटक: ठेकेदार ने कहा- मुझसे मांगी 11 लाख की रिश्वत, बीजेपी विधायक और उनके दो असिस्टेंट ऐसे हुए गिरफ्तार
बीजेपी विधायक चंद्रू लमानी.
  • बीजेपी विधायक डॉ. चंद्रू लमानी और उनके दोनों असिस्टेंट को लोकायुक्त ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है
  • सिंचाई विभाग के रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है
  • गडग जिले के कॉन्ट्रैक्टर विजय पुजार ने विधायक और उनके असिस्टेंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी
बेंगलुरु:

कर्नाटक लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बीजेपी विधायक, उनके पर्सनल असिस्टेंट और प्राइवेट असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी विधायक और उनके दोनों असिस्टेंट के खिलाफ एक कॉन्ट्रैक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि एक काम को मंजूरी देने के लिए बीजेपी विधायक ने उनसे 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद लोकायुक्त ने एक जाल बिछाकर बीजेपी विधायक और उनके दोनों असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या था पूरा मामला?

मामला सिंचाई विभाग के एक छोटे से काम से जुड़ा था. गडग जिले के एक क्लास-1 कॉन्ट्रैक्टर विजय पुजार ने लोकायुक्त के सामने शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि सड़क के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल बनाने से जुड़े काम को मंजूरी देने और उसे पूरा करने में मदद करने के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

11 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

कॉन्ट्रैक्टर विजय पुजार ने शिरहट्टी से बीजेपी विधायक डॉ. चंद्रू लमानी, उनके पर्सनल असिस्टेंट मंजूनाथ वाल्मीकि और प्राइवेट असिस्टेंट गुरुनाइक पर 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

ऐसे पकड़ में आए तीनों आरोपी

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैप ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान कथित तौर पर 5 लाख रुपये दिए गए और इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. लोकायुक्त अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि आगे की जांच चल रही है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Lokayukta, BJP MLA Arrested, Bjp Mla Arrested For Corruption, Karnataka Political News, Corruption News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com