- PM मोदी ने नागालैंड चुनाव में दो महिलाओं के विधायक बनने पर बधाई दी.
- NDPP की हेकानी जाखलू ने अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों से हराया.
- NDPP की सलहौतुओनुओ क्रूस ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नागालैंड में चुनाव जीतकर पहली बार दो महिलाओं के विधानसभा पहुंचने को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और शुक्रवार को कहा कि यह जीवंत नगा संस्कृति के अनुरूप प्रोत्साहित करने वाला ट्रेंड है. ज्ञात हो कि दीमापुर-तीन सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी) की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-रामविलास) के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया.
इसी प्रकार, एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ क्रूस ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीवार के नाखरों को महज सात मतों से पराजित किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. दोनों नवनिर्वाचित विधायकों को विशेष रूप से बधाई. पिछले साल, भाजपा ने राज्यसभा के लिए एस फान्गनॉन कोन्याक को नामित करके इतिहास रच दिया था और वह नगालैंड से पहली महिला राज्यसभा सदस्य बन गईं. यह जीवंत नगा संस्कृति के अनुरूप एक प्रोत्साहित करने वाला ट्रेंड है.''
प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया नगालैंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के एक ट्वीट पर व्यक्त की, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नागालैंड में दो महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है.
इस बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों - हेकानी जाखलू, सलहौतुओनुओ क्रूस, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा था.
ये भी पढ़ें :
* कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेघालय जाएंगे PM मोदी
* मोदी विश्व के सभी नेताओं में सबसे चहेते : इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, जानें और क्या हुई बात
* "पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना दिल्ली से दूर है" : 3 राज्यों में BJP की जीत पर PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं