छत्तीसगढ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में नदी और नाले उफान पर है. ऐसे हालात में स्थानीय लोग खतरे का सामना करते हुए नदी को पार करते हैं. ऐसी कोशिश में सबसे हैरान करने वाली तस्वीर वो है जिसमें बच्चों को बड़े-बड़े बर्तनों में रखकर नदी पार करवाई जा रही है.यह तस्वीर बस्तर के सुकमा क्षेत्र से सामने आयी है.नाव या अन्य साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों के द्वारा कामचलाऊ व्यवस्था की गयी है. ग्रामीण बच्चों के लिए नाव के तौर पर बड़ी-बड़ी कड़ाही का उपयोग कर रहे हैं. यह व्यवस्था काफी खतरनाक है, इसमें किसी भी क्षण दुर्घटना होने की संभावना रहती है.
People living in villages deep in Bastar are trying to get to safer areas amid heavy rainfall, In Sukma villagers are seen getting ready to cross a big river, which is carrying a strong current and whose water levels have risen due to heavy rain, without a boat @ndtv pic.twitter.com/VMVIR0Zdws
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 13, 2022
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण बस्तर के करीब 200 गांवों का संपर्क अन्य हिस्सों से टूट गया है. छत्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर यातायात ठप हो गया है.गोदावरी और शबरी में जलस्तर बढ़ने से हाईवे का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है. बीजापुर के 85 गांवों के करीब 20,000 लोग सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं.सरकार ने बस्तर में 18 और बीजापुर में 53 राहत शिविर खोले हैं. बस्तर के 51 गांवों के करीब 12,000 लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं; जगदलपुर में 6,400 लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं