विज्ञापन

3 सेकेंड में 3 गोलियां, लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायर‍िंग, इंस्‍टाग्राम पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब इंस्टाग्राम पर 'गोपी लहोरिया ग्रुप' नाम के एक पेज ने पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. पोस्ट में आउटलेट को लेकर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है.

3 सेकेंड में 3 गोलियां, लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायर‍िंग, इंस्‍टाग्राम पर गैंग ने ली जिम्मेदारी
  • पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग से दहशत
  • युवक ने एक के बाद एक तीन गोल‍ियां चलाईं
  • फायर‍िंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में मंगलवार देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई फायरिंग ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए और महज तीन सेकंड के भीतर लगातार तीन गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फुटेज के आधार पर पुलिस अब हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है.

वहीं, इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब इंस्टाग्राम पर 'गोपी लहोरिया ग्रुप' नाम के एक पेज ने पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. पोस्ट में आउटलेट को लेकर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है.

साइबर सेल हुई सक्र‍िय

सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट के बाद पुलिस का साइबर सेल भी सक्रिय हो गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिम्मेदारी लेने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या फिर किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के मकसद से फर्जी अकाउंट बनाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुल‍िस कर रही मामले की जांच

पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता के साथ-साथ अकाउंट को ऑपरेट करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी खंगाल रही है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट, दोनों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- लुधियाना के पॉश इलाके में अचानक कई फीट धंस गई सड़क, खाली कराया गया पास का मकान; एंट्री बंद


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ludhiana, Ludhiana News, Caught On CCTV, Punjab News, Punjab Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com