दीवाली पर आतिशबाजी के कारण मुंबई सहित ठाणे, पुणे और पालघर में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं. मुंबई से सटे मीरा भायंदर से लेकर विरार तक कई जगह रिहायशी इमारतों और गोदाम में आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं.
मीरा भायंदर रोड पर गोल्ड नेष्ट परिसर की एक इमारत के तीसरे मंजिल पर मौजूद घर मे आग लगी तो वहीं दूसरी घटना काशीमीरा परिसर में पड़ने वाले वेस्टर्न होटल के समीप इमारत में 11वीं मंजिल के घर मे आग लग गई थी. विरार में भी एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आग लगने की सभी घटनाओं की सूचना मिलने के तुरन्त बाद दमकल विभाग ने घटनास्थल पर जाकर आग बुझाया. आग में किसी के जलने की कोई ख़बर नहीं है. पुणे से भी रात में आग लगने के 16 कॉल मिलने की खबर है.
मुंबई के गोकुलधाम में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग लग गई थी. इसके अलावा भी रात भर दमकल विभाग की घंटी बजती रही. हालांकि मुंबई में अभी तक कुल कितने कॉल आए, इसकी संख्या दमकल विभाग ने नहीं बताई है.
वहीं ठाणे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बिल्डिंग के घरों को लक्ष्य कर रॉकेट दाग रहा है. पुलिस उस युवक की तलाश में जुटी है.
यह भी पढ़ें-
210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं ऋषि सुनक, पढ़ें 5 बड़ी बातें
ऋषि सुनक को भेजे बधाई संदेश में पीएम मोदी ने '2030 रोडमैप' पर बात की
"ग्राउंडब्रेकिंग माइलस्टोन" : ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर बोले जो बाइडेन
Video : ब्रिटेन के अगले PM होंगे ऋषि सुनक, कहा- मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं