संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का चुनाव "बहुत आश्चर्यजनक" और "ग्राउंडब्रेकिंग माइलस्टोन" है. व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में सोमवार को अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि रोशनी का त्योहार एक सीख है कि हम में से प्रत्येक के पास अंधेरे को दूर करने और दुनिया में प्रकाश लाने की शक्ति है.
उन्होंने कहा, " यह एक विकल्प है. और हम हर दिन इस विकल्प को बनाते हैं. यह हमारे जीवन में और इस देश के जीवन में सच है, खासकर लोकतंत्र के जीवन में, चाहे यहां अमेरिका में या भारत में परिवारों के लिए जहां आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं."
उन्होंने कहा, "और क्यों ना वो यूनाइटेड किंगडम है, जहां आज ही हमें खबर मिली है कि ऋषि सुनक अब प्रधान मंत्री हैं." ये बातें बाइडेन ने 200 से अधिक लोगों के बीच कहा, जिनमें भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाइडेन ने अप्रवासी भारतीय समुदाय की उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए कहा, " कंजरवेटिव पार्टी (सुनक) के प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है. मुझे लगता है, कल वह राजा से मिलने जाएंगे. ये बहुत आश्चर्यजनक. साथ ही एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. और यह मायने रखता है. बहुत मायने रखता है."
ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. अब उनके सामने अपने पूर्ववर्ती लिज़ ट्रस के हार मानने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर राष्ट्र को चलाने की चुनौती है. 42 साल की उम्र में, वह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं.
यह भी पढ़ें -
-- झारखंड : चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रेप मामले में पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश
-- ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के नए पीएम, भारतवंशी को UK के शीर्ष पद पर पहुंचने का मिला गौरव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं