विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2025

गर्लफ्रेंड से हुआ मनमुटाव और दे दी जान, नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस किया दर्ज

नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, मृतक की एक लड़की से दोस्ती थी, दोनों लॉ की पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन दोनों अलग-अलग समुदाय से थे.

गर्लफ्रेंड से हुआ मनमुटाव और दे दी जान, नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस किया दर्ज
नोएडा में लड़के की मौत, नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस किया दर्ज
नोएडा:

उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक लड़के की मौत के मामले में नोएडा पुलिस ने चार से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, मृतक की एक लड़की से दोस्ती थी, दोनों लॉ की पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन दोनों अलग-अलग समुदाय से थे. पुलिस ने बताया कि लड़के ने नोएडा में एक फ्लैट की 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था. लड़के के साथ उसकी लड़की दोस्त और अन्य दोस्त भी फ्लैट में मौजूद थे, जब ये घटना हुई. मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. नोएडा पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. मृतक जिस फ्लेट में गया था वहां के दोस्तों के बयान दर्ज हो रहे है और जानकारी जुटाई जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boy Suicide, Feud With Girlfriend, Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com