विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2022

झारखंड के CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार को ईडी ने भेजा नोटिस : सूत्र

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू बॉस को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. एक अगस्त को ईडी उनसे पूछताछ करेगी.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार को ईडी ने भेजा नोटिस : सूत्र
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार को ईडी ने नोटिस भेजा है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार को ईडी ने नोटिस भेजा है.
रांची:

झारखंड (Jharkhand) से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(CM Hemant Soren) के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू बॉस को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. झारखंड में अवैध माइनिंग और साहेबगंज टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में एक अगस्त को ईडी उनको पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके पहले 19 जुलाई को लेकर अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और विधायक पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था.

पंकज मिश्रा से ईडी अवैध खनन मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में ईडी सीएम की करीबी IAS पूजा सिंघल और उनके सीए की गिरफ्तारी कर चुकी है. रेड के दौरान इस मामले में ईडी ने 19 करोड़ रुपये बरामद किए थे. ईडी ने पंकज मिश्रा समेत कई अन्य आरोपियों के खाते सील किये थे, जिनमें 36 करोड़ रुपये जमा थे.

इसके पहले ईडी ने कथित खनन घोटाले के मामले में झारखंड में तैनात आईएएस पूजा सिंघल को मई 2022 में गिरफ्तार किया था. पूजा सिंघल झारखंड की खनन सचिव रह चुका हैं. खूंटी में मनरेगा के पैसों की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के मामले प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे पूछताछ की थी. ईडी ने वर्ष 2000 बैच की आईएएस अधिकारी सिंघल से तमाम सवाल पूछे थे. ईडी ने 6 मई को सिंघल और उनके व्यवसायी पति अभिषेक झा के खिलाफ झारखंड सहित कुछ अन्य जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान उनसे हल्की पूछताछ की थी. झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के खिलाफ ईडी के छापे और नोटिस से राजनीति गरमा गई है, विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि केंद्र सरकार दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही है. 

ये भी पढ़ें: 

हंगामे और नारेबाजी को लेकर राज्‍यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित किए गए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल

विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, बोले - "देश में पुलिस राज, मोदी जी राजा..."
 

जरूरी मुददों से ध्यान हटाने के लिए सोनिया गांधी को बनाया जा रहा निशाना; कांग्रेस का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren, Enforcement Dirctorate, CM JHARKHAND, Politics, Enforcement Directorate (ED)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com