विज्ञापन

भरभरा कर गिरे WagonR से Swift तक के दाम, दिवाली पर हैचबैक कारों पर ऑफर्स की भरमार, 1.45 लाख तक की बचत

दिवाली से ठीक पहले अपनी पसंदीदा हैचबैक कार घर लाने का ये सबसे बेस्ट मौका है. Maruti Wagon R, Swift, Tata Tiago EV और Citroen C3 पर बंपर ऑफर्स मिल रहे हैं.

भरभरा कर गिरे WagonR से Swift तक के दाम, दिवाली पर हैचबैक कारों पर ऑफर्स की भरमार, 1.45 लाख तक की बचत
Maruti Suzuki Swift पर भी ऑफर
Maruti

Best Car Offers: रोशनियों का त्योहार दिवाली बेहद करीब है. ये अपनी पहली कार खरीदने का सही समय होता है. इसके अलावा आप पुरानी कार को भी अपग्रेड कर सकते हैं. अभी सबसे बेस्ट टाइम है. कई कारों पर बंपर छूट दी जा रही है. अगर आप हैचबैक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भी आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे. यहां पर आपको हैचबैक कार पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. 

Maruti Suzuki WagonR

पेट्रोल से चलने वाली Maruti WagonR के Waltz Edition पर ग्राहकों को 67 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसके साथ ही कंपनी 38 हजार रुपये की कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेसरी किट और 1,900 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दे रही है. वहीं पावरट्रेन के आधार पर, इस टॉल-बॉय हैचबैक के दूसरे वेरिएंट्स पर 57,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट शामिल है.

आपको बता दें कि Wagon R दो इंजन ऑप्शन्स में आती है: पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन जो Celerio में भी मिलता है, और दूसरा बड़ा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जो 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Tata Tiago EV (प्री-फेसलिफ्ट)

अगर आप इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो Tata Tiago EV के प्री-फेसलिफ्ट (पुराने मॉडल) के बचे हुए स्टॉक पर पूरे 1.45 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक का इंटरवेंशन ऑफर और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. ये EV लॉन्ग-रेंज और मीडियम-रेंज ऑप्शन्स में 24kWh और 19kWh बैटरी पैक के साथ आती है. इसके साथ कंपनी 293km तक की रेंज का दावा करती है. इसकी आखिरी रिकॉर्ड की गई एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये के बीच थी.

Citroen C3

Citroen अपनी C3 पर ग्राहकों को 1.18 लाख रुपये तक के बंपर ऑफर्स दे रही है. इस फ्रेंच कारमेकर का ये सबसे किफायती मॉडल दो 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन्स के साथ आता है. इसमें पहला 82hp और 115Nm वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जबकि दूसरा 110hp व 190Nm (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 205Nm) जनरेट करने वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन है. C3 की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.68 लाख रुपये तक जाती है. खास बात ये है कि आप डीलर लेवल पर ही इसमें CNG किट भी फिट करवा सकते हैं.

Maruti Suzuki Swift

भारतीय ग्राहकों की ऑल-टाइम फेवरेट Maruti Swift के Blitz Edition पर पूरे 71 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. इसमें एक्सेसरी किट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट्स भी शामिल हैं. इसके अलावा, दूसरे पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये के दूसरे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. पावरट्रेन ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें पेट्रोल और CNG दोनों मिलते हैं, जो 83hp/113Nm और 70hp/102Nm जनरेट करने वाले 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आते हैं. Swift की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है जो 8.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें | सनरूफ और बड़ी स्क्रीन के साथ CNG का मजा, माइलेज होगा डबल! आ रही ये 3 SUV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Wagon R, Maruti Suzuki Swift, Tata Tiago EV, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com